Tuesday, June 6, 2023
Tuesday, May 30, 2023
संघ के अर्जुन नगर की 'नगर बैठक' में दिव्यांग मित्र योजना के बारे में स्वयंसेवकों को प्रेरित करना
सक्षम भारत - समर्थ भारत
दिनाँक 30 मई 2023 को संघ के अर्जुन नगर की 'नगर बैठक' हुई। इसमें, नगर के व्यवसायी शाखाओं के शाखा कार्यवाह, मुख्य शिक्षक, नगर में रहने वाले सभी प्रवासी तथा अपने नगर में रहने वाले विविध संगठन के जिला, नगर/मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बैठक में सक्षम के आर के पुरम विभाग के विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप जी और विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप जी भी शामिल हुए। अध्यक्ष महोदय ने, सक्षम और सक्षम के कार्यक्रम और योजनाओं के बारे में सभी गणमान्य लोगों को बताया। सक्षम के दिव्यांग मित्र योजना को विस्तार से बताए और लोगो को दिव्यांग मित्र बनने के लिए प्रेरित भी किया।
धन्यवाद
🚩सक्षम भारत - समर्थ भारत🚩
Saturday, May 27, 2023
सक्षम के सदस्य जेएनयू (कावेरी छात्रावास) के छात्र सूरज तिवारी जी का सिविल सेवा में चयन
💐💐💐💐🌹🌹💐💐💐💐
सक्षम भारत - भारत समर्थ भारत
सूरज एक नाम नहीं बल्कि प्रकाश पुंज हैं। जिन्होंने सिद्ध कर दिया की असंभव कुछ भी नहीं, परिस्थितियां चाहें कुछ भी हों। सूरज तो चमकेगा ही..............….......
मैनपुरी के सूरज तिवारी ने IAS की परीक्षा में 901वी रैंक से पास की है। इनके ना पैर है ना एक हाथ. दूसरे हाथ की दो उँगलियाँ है. 2017 में ट्रेन दुर्घटना में हो गए थे विकलांग। इनके पिता परिवार चलाने के लिए दर्जी का काम करते हैं।
सक्षम के सदस्य जेएनयू (कावेरी छात्रावास) के छात्र सूरज तिवारी जी का सिविल सेवा में चयन होने पर " सक्षम परिवार " आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Monday, May 22, 2023
राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल पुरुष एवं महिला टीम का सक्षम द्वारा सम्मान किया गया
सक्षम भारत - समर्थ भारत
ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनी। शनिवार को खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में उत्तराखंड ने गुजरात को 1-0 से पराजित कर दिया वहीं महिला वर्ग में उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का ओवर ऑल चैंपियन बना।
सक्षम के कार्यकर्ताओं द्वारा विजेता टीम के सदस्यों तथा कोच का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार 22 मई 2023 को पटका पहना कर, पुष्प दे कर तथा मिष्ठान खिला कर स्वागत किया गया। कोच श्री नरेश नयाल जी ने सूचित किया की महिला टीम की चार खिलाड़ियों का नेशनल कैंप के लिए सिलेक्शन हुआ है तथा पुरुष टीम का नेशनल कैंप के सिलेक्शन का रिजल्ट भी आने वाला है।
Sunday, May 14, 2023
रामकृष्ण पूरम विभाग बैठक, दिनांक- 14 मई 2023
। सक्षम भारत, समर्थ भारत !
रामकृष्ण पूरम विभाग बैठक, दिनांक- 14 मई 2023
प्रिये बंधू/ भगिनी, सक्षम इंद्रप्रस्थ, रामकृष्ण पूरम विभाग ने दिनांक 14 मई 2023 को बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष श्री गजेंद्र प्रताप जी ने किया। इस बैठक में विभाग और जिला के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, साथ ही प्रान्त सचिव माननीय श्री रमेश नेगी जी का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष और विभाग प्रतिपालक श्री गोपाल जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, युवा प्रमुख श्री प्रदीप ज़ी, सह सचिव श्री विजय शुक्ला ज़ी, सह सचिव श्री सुदर्शन राजा जी, विभाग उपाध्यक्ष श्री मोहिंदर आर्य जी, विभाग उपाध्यक्ष मनोज राठी जी, विभाग कोषाध्यक्ष श्री महिंदर जी, वसंत जिला अद्याक्ष मंजू खारी जी, वसंत जिला सह-सचिव श्री शुभदीप जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू जी, और अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में मुख्यतः इन् विषयों पर चर्चा हुई:
1. सूरदास जयंती की समीक्षा:- 20 अप्रेल 2023 को मनाये गए सूरदास जयंती के कार्यकर्म के बारे में चर्चा की गयी। सफल कार्यक्रम के लिए विभाग सचिव ने सबको बधाई दी और बताया की स्थान की उपलब्धता नहीं होने के कारण विभाग में एक ही कार्यक्रम हो पाया। कार्यक्रम में कुल 62 बंधुओं ने हिस्सा लिया और NAB तथा Progressive Trust for Blind अन्य संस्थाओं से दृष्टिबाधित छात्र आये थे।
2. प्रांत बैठक में दी गयी जानकारी कार्यकर्ताओं के संदर्भ में:- विभाग सचिव ने प्रान्त में हुए कार्यक्रमों के बारे में संक्षेप में दुहराया। जैसा की प्रान्त की बैठक में बताया गया की कैसे हमें दिव्यांग मित्र योजना को सफल बनाना है और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहीम से जोड़ना है। साथ ही बैठक में विभाग के वार्षिक योजना के अनुसार काम करने का निर्देश भी दिया।
3. दिव्यांग मित्र बनाने के संदर्भ में:- दिव्यांग मित्र अभियान को जोर-शोर से चलाने का अनुरोध किया गया। कोषाध्यक्ष श्री महिंदर जी को इसपर ख़ास ध्यान देने का अनुरोध किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की जो लोग 10 दिव्यांग मित्र बना लेते हैं उन्हें बुकलेट और राशि वापस करना चाहिए, ताकि हम सुचारू रूप से अभियान को बढ़ा सके।
4. अग्रिम कार्यक्रमों के बारे में चर्चा:- आगामी दो कार्यक्रम हमारे विभाग को करने हैं। 05 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा। हमारा प्रयास रहना चाहिए की यह कार्यक्रम कम से कम दो जिलों में मनाने की आवश्यकता है। इस पर कई सुझाव आये जैसे की बस्ती में जा कर सफाई अभियान, लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं करने पर जोर देना। इसके बाद 20 जून को सक्षम के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इसके बारे में विस्तार से चर्चा अगले बैठक में होगी।
इन के अलावे विभाग सचिव ने कुछ और जानकारियां और निर्देश दिए।
• विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी प्रथम वर्ग के लिए जायेंगे। इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
• दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में एक मेधावी दिव्यांग छात्रा (Zehn Kashyap) ने दसवी के परीक्षा में 94.8% अंक की प्राप्ति की। उनसे मिलना और उनके इस उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित करने का योजना बनाया गया है। इस कार्य को संपन्न करने की ज़िम्मेदारी विभाग सह-सचिव श्री सुदर्शन जी को दिया गया।
• श्री राजकुमार श्रीवास्तव जी ने सक्षम चार MSIED किट डोनेट किया।श्री प्रदीप जी को MSIED किट प्रान्त कार्यलय में पहुंचाने का दायित्व दिया गया।
• उन्होंने यह भी सुचना दी की सचिव और सह-सचिव विस्तार के लिए अम्बेडकर नगर में प्रवास पर जायेंगे।
• उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भविष्य के कार्यक्रम दो जिलों में मनाने का प्रयास करना चाहिए।
इसके अलावा प्रान्त सचिव श्री रमेश नेगी जी ने भी कुछ विषयों पर चर्चा की।
• NEC की बैठक 30 सितम्बर, 01 अक्टूबर, और 02 अक्टूबर को रामकृष्ण पूरम विभाग में आयोजित किया जायेगा। इसीलिए विभाग के तरफ से अतिरिक्त सहयोग और ज़िम्मेदारी की अपेक्षा है।
• उन्होंने विभाग के लिए वार्षिक बजट वार्षिक योजना के अनुसार बनाने को कहा।
• उन्होंने अभी चल रहे स्वावलंबन भारत अभियान के बारे में बताया और 21 मई को प्रशिक्षण के लिए 2 कार्यकर्ताओं का नाम देने को कहा।
• उन्होंने हर जिले में एक पालक तय करने के लिए भी कहा।
• उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की सूचि बनाने को कहा। साथ ही उसमे दायित्व, पता, निवास स्थान, मोबाइल नंबर ले कर एक डाटा बनाने को कहा।
• उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिवार के बारे में जानने तथा सुख-दुःख बाटने का भी अनुरोध किया।
• उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को अपने आस पास के संस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर जोड़ने को कहा।
बैठक में उपस्थिति
कुल उपस्थिति = 26
दिव्यांग बंधू = 05
महिला = 08
सकलांग = 18
स्नेही,
हैरी, विभाग सचिव
रामकृष्ण पूरम विभाग
। सक्षम भारत समर्थ भारत।
Thursday, May 11, 2023
दिव्यांग मित्र योजना का आवाहन
सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)
द्वारा
दिव्यांग मित्र योजना
25 अप्रैल, 2023 (सूरदास जयंती) - 20 जून, 2023 (सक्षम स्थापना दिवस) तक
सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) अपने स्थापना दिवस 20 जून, 2008 से ही दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।दिव्यांगजनोंं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक विकास हेतु आयाम, प्रकोष्ठ, सेवा प्रकल्प, अभियान आदि के माध्यम से हम समावेशी समाज बनाने में गहरी प्रयास कर रहे हैं। हमारे इस प्रयास को संबल प्रदान करने के लिए, " सक्षम " द्वारा चलाए जा रहे "दिव्यांग मित्र योजना" अभियान में अपने परिवार के साथ साथ समाज के सुधीजनों को, इस पुनीत कार्य से जोड़कर, हमें अपना स्नेह प्रदान करें जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।
दिव्यांग मित्र बनाने के लिए प्रति विभाग कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र जी और विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी से ले सकते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को 50 दिव्यांग मित्र बनाना है।
श्री महेंद्र जी : +919911108366
श्री प्रदीप जी : 8896203391
🙏 रामकृष्ण पूरम विभाग, सक्षम इंद्रप्रस्थ 🙏
सक्षम भारत - समर्थ भारत
Sunday, May 7, 2023
वार्षिक योजना बैठक -- दिल्ली प्रान्त
वार्षिक योजना बैठक
दिल्ली प्रान्त
चंद्रशेखर भाई साहब(राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने कहा कि-
वार्षिक योजना क्यो बनानी चाहिए?
भारत माता को परम वैभव तक पहुचाना है और दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास की जो बात कही गई है, क्या वो दोनों बाते एक ही है या फिर अलग अलग है? कौन लोग बताएंगे?
चंद्रवीर भाई साहब ने बताया कि सेवित भी सेवक बन जाए, ऐसा कह सकते हैं।
वार्षिक योजना अगर ठीक बनाते हैं तो फ़ॉलोऑप लेना आसान होता है, जो योजना बनती है उसे लागू करना आसान होता हैं।
सक्षम का पूरा नाम क्या है? इसे कोई बता सकता है क्या?
समदृष्टि का मतलब समान भाव से देखना, क्षमता का मतलब है कि जिस दिव्यांग के पास जो क्षमता है उसे विकसित करना और अनुसंधान के साथ, मंडल का अर्थ है सामुहिक रूप से कार्य करना, नागपुर में मंडल शब्द का चलन ज्यादा है इसलिए मंडल है
सक्षम की स्थापना कब हुई कोई बता सकता है क्या?
20 जून 2008 को नागपुर में हुई।
हम राष्ट्रीय दृष्टिकोण से कार्य करते हैं, इसकी क्या विशेषता है? कोई बता सकते है क्या?
राष्ट्रीय का अर्थ है कि कोई कार्य, व्यक्तिगत भाव से नही करना है, बल्कि राष्ट्रीय भावना से कार्य करेंगे। कुछ चाहत का भाव रख कर कार्य नही करना है।
बुद्ध पूर्णिमा का संदर्भ देते हुए भाई साहब ने बताया कि एक बार भगवान बुद्ध रास्ते मे चलते हुए चींटियों पर पैर रखने से बचते हुए पैर रखा तो उनके शिष्य आनंद ने पूछा कि क्या आप अभी भी पाप पुण्य से बचते हैं क्या? तो बुध्द जी ने बोला कि इसमें में भी मेरा ही आत्मा का भाव है इसलिए बचा न कि पाप पुण्य से।
दूसरा उदाहरण स्वामी विवेकानंद जी के भाइयों और बहनों का ज़िक्र करते हुए बताये की इस तरह की अपनेपन की भाव रखना है। किसी भी दिव्यांग में भेदभाव की भावना नही रखना है। सेरेब्रल पाल्सी और ऑटिज्म एक उभरती हुई बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय समस्या है।
इसके अतिरिक्त सक्षम के 6 महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, उसे कोई बताये?
प्रथम कार्यक्रम- सूरदास जयंती है, इस दिन किसी दिव्यांग को सम्मानित करते हैं
दूसरा कार्यक्रम- 20 जून सक्षम स्थापना दिवस- इस दिन अन्य संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना।
तीसरा- रक्षाबंधन- inclusive कार्यक्रम मानना, इस दिन सरकारी अधिकारियों को भी रक्षाबंधन बद्ध कर सकते है।
चौथा- कार्निया मुक्त अन्धत्व भारत अभियान
पाचवें- अष्टावक्र जयंती
6वा- विश्व विकलांगता दिवस
2 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस कांड में 2.5 लाख बच्चे दिव्यांग हुए, इसलिए UNO ने इस दिन को विश्व विकलांग दिवस घोषित किया। RPWD एक्ट भी इसी दिन पारित हुआ।
2025 तक कुछ लक्ष्य घोषित किया गया है। क्यो इस वर्ष को ही लक्ष्य घोषित किया गया कोई बताएगा क्या?
संघ के शताब्दी वर्ष के कारण हैं, क्योंकि हम संघ से सम्बंधित है।
प्रान्त स्तर पर सभी आयामो में दायित्वाव हो,
जिले स्तर पर कम से कम 40% दिव्यांग हो
जिले स्तर पर कम से कम 10 लोगों की टीम हो, प्रयास करना है अपनी कार्यकारिणी पूर्ण हो जाये, जिला स्तर पर कम से कम विभाग स्तर पर एक दिव्यांग सेवा केन्द्र हो
विभाग से नीचे(जिले) की इकाई में एक संयोजक की नियुक्ति हो जाये। जहा जिला न हो या पूर्ण हो गई हो तो वहाँ तहसील स्तर पर संयोजक की नियुक्ति हो जाये
सबसे महत्वपूर्ण- सक्षम के कार्यकर्ता का स्वभाव कैसा हो?
जिसको जो कार्य दिया गया है, उसे वह कार्य लग्न से करना चाहिए, बिना अन्य कार्य मे हस्तक्षेप किये। इसे कैसे करेंगे? इसके लिए सुनने की आदत डालनी चाहिए, अपना ईगो साइड में रखना चाहिए, छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए जिससे लोगो का दिल जीत जा सके। अपने ही गलती पर मंथन करना चाहिए। कभी भी अपने दुःख के लिए दूसरे पर आरोप लगाने की बजाय आत्मविश्लेषण करना चाहिए। लोगो की गति के साथ चलने की आदत डालनी चाहिए। दिव्यांग लोगो को समझना और किस प्रकार से उनके साथ अच्छा तालमेल बिठा सके इसका ध्यान रखना चाहिए।
देने का स्वभाव रखना चाहिए, न कि लेने का स्वभाव रखना चाहिए।
जो कुछ अच्छा है उसे देना है,
सामूहिक निर्णय का स्वभाव चाहिए,
सबको साथ ले कर चलने का स्वभाव चाहिए
व्यवहार कुशलता(Common sense) से कार्य करना चाहिए
इस पर एक कहानी सुनाता हूँ
एक बहुत प्रसिद्ध ज्योतिषा चार्य थे उनके घर एक बच्चा होना था, उन्होंने बोला था कि जब बच्चा पैदा हो तो उसे तुरंत एक स्थान पर रख कर नीबू रखने की की थी,। बच्चा पैदा हुआ तो वैसा ही किया गया। तो ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह बच्चा अपने पिता की हत्या करेगा। इस बात को सुनकर पिता ने अपने घर को छोड़ दिया, और घर न आने की ठान ली क्योंकि वो अपने बेटे पर यह कलंक नही लगना चाहते थे। पिता घर छोड़ कर चले गए।
फिर बेटा बड़ा हुआ, और वो भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चल कर ज्योतिषाचार्य हुआ।
फिर राज्य में वर्षा को लेकर राजा ने घोषणा की कि जो ज्योतिषाचार्य वर्षा को लेकर सही जानकारी देगा उसे पुरस्कृत किया जायेगा और जो गलत जानकारी देगा उसे मृत्यु दंड दिया जायेगा।
इसी प्रकार अपना common sense लगाने की जरूरत है।
ये जो सामाजिक और सेवा का कार्य मिला है उसे करना चाहिए।
दूसरा सत्र
कमलाकांत भाई साहब
यहाँ ज्यादातर लोग युवा है
सामान्य रूप से हम वार्षिक योजना बनाते हैं। योजना हम दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक योजना बनाते हैं।
वार्षिक योजना बनाते समय क्या क्या तय करना चाहिए?
दूसरा स्तर तय करना चाहिए- राष्ट्रीय, प्रान्त, विभाग, जिला, नगर, बस्ती स्तर पर।
यह बैठक, बैठक नही है, बल्कि संगठनात्मक बैठक है।
हम हर तिथि, कार्यक्रम मना सकते हैं क्या? यह सम्भव नहीं है। कुछ विशेष कार्यक्रम को चिन्हित कर सकते हैं।
कुछ कार्यक्रम प्रकोष्ठ आधारित मना सकते हैं।
जिला अधिवेशन, प्रान्त अधिवेशन और राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करना है। इस वर्ष प्रान्त अधिवेशन करना है। दीपावली के बाद और दिसम्बर से पहले करना है।
50,000 भागीदार के साथ प्रान्त अधिवेशन करना है, जिसमे दिव्यांग लोगों की उपस्थिति अच्छी होनी चाहिए।
इसके लिए हमे अच्छे कार्यकर्ता चाहिए, कार्यकर्ता होंगे तो धन भी मिल जायेगा।
इसके लिए सूची, नगर/जिला का मानचित्र बनाए जो लोग सामाजिक कार्य(धन दे) कर सके।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के सभी प्रान्त से 10 कार्यकर्ता आएंगे। उसके लिए आप लोगो को योजना बनानी है।
प्रकोष्ठ, आयाम आधारित योजना बनानी चाहिए।
विषय- दिव्यांग सेवा केंद्र
जिस प्रकार से मठ, मंदिर, कार्यालय विभिन्न कार्यों को करने के लिए होती हैं, उसी प्रकार से दिव्यांग सेवा केंद्र, दिव्यांग कार्यो के लिए धुरी है।
जिस प्रकार से सरकार के 40 क्षेत्रीय कार्यालय, दिव्यांग जनों के लिए है। उसी प्रकार से जिला दिव्यांग केंद्र स्थापित कर सकते हैं।
दिव्यांग सेवा केन्द्र का अर्थ कार्यकर्ता का घर। स्थान, व्यक्ति, समय। यह आपका छोटा सा कार्यालय होगा।
सब लोग आप लोगों(दिल्ली) को देख रहे हैं, राष्ट्रीय स्तर पर आप लोगो को प्रेरणा स्रोत बनना है
अग्रिम योजना के लिए विभाग के लोग निम्नलिखित कमरा में जाए
यमुना 114
पूर्वी-116
दक्षिणी-
आर के पूरम विभाग - 11
तृतीय सत्र
तृतीय सत्र की शुरुआत चंद्रवीर भाई द्वारा, सक्षम गीत 'सक्षम भारत समर्थ भारत यह अभियान चलाना है।' के गायन से शुरू की गई।
चतुर्थ सत्र
मनोज जी (वित्त विषय विद्द)
दिव्यांग मित्र योजना में राशि एकत्रित करते समय पैन नम्बर लेना है।
1999 तक राशि ले सकते हैं
2000₹ से अधिक के लिए चेक, ऑनलाइन, ही ले सकते हैं। पैन लेना अतिआवश्यक है।
ATG के तहत छूट मिलती हैं।
गुप्त दान में भी नाम, मोबाईल No, ईमेल जरूर लेना है। बिना मोबाइल, ईमेल के गुप्त दान भी नहीं लेना है।
पंचम सत्र-- प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ता सत्र
देवेंद्र जी संगठन मंत्री
किसी विभाग/जिले ने प्रशिक्षण की कोई योजना बनाई है क्या?
खेमचंद भाई (झंडेवाला) विभाग ने बनाया हुआ है
कितने ऐसे कार्यकर्ता है जिन्हें 21 प्रकार की दिव्यांगता की जानकारी है?
कितने ऐसे कार्यकर्ता है जिन्हें सक्षम के बारे में बताना हो तो बता सकता है?
आयामो को भी प्रशिक्षण की आवश्यकता है
किसी आयाम प्रमुख ने किसी प्रशिक्षण की योजना बनाई है क्या??
महिला आयाम ने 'स्वास्थ्य माता स्वास्थ्य शिशु' प्रशिक्षण कराया था।
हम सभी कार्यकर्त कम या अधिक सभी लोग कार्य करते हैं।
दिव्यांगता का क्षेत्र सेवा में भी सेवा का भाव है।
छटा सत्र
दयाल सिंह पंवार जी
सभी दायित्वाव वास्तव में कार्यकर्ता ही है। इसलिए कार्यकताओं को अपने दायित्व को हमेशा याद रखना होगा।
कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी कड़ी होती हैं। कार्यकर्ता को ऊर्जा के साथ अनवरत कार्य करते रहना चाहिए।
सामाजिक जीवन मे कार्य करते हुए निराश नहीं होना चाहिए।
NEC की बैठक में आप सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।




.jpeg)
.jpeg)



.jpeg)





.jpeg)
