Sunday, May 14, 2023

रामकृष्ण पूरम विभाग बैठक, दिनांक- 14 मई 2023

 । सक्षम भारत, समर्थ भारत !

रामकृष्ण पूरम  विभाग बैठक, दिनांक- 14 मई 2023

प्रिये बंधू/ भगिनी, सक्षम इंद्रप्रस्थ, रामकृष्ण पूरम विभाग ने दिनांक 14 मई 2023 को बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष श्री गजेंद्र प्रताप जी ने किया। इस बैठक में विभाग और जिला के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, साथ ही प्रान्त सचिव माननीय श्री रमेश नेगी जी का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष और विभाग प्रतिपालक श्री गोपाल जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, युवा प्रमुख श्री प्रदीप ज़ी, सह सचिव श्री विजय शुक्ला ज़ी, सह सचिव श्री सुदर्शन राजा जी, विभाग उपाध्यक्ष श्री मोहिंदर आर्य जी, विभाग उपाध्यक्ष मनोज राठी जी, विभाग कोषाध्यक्ष श्री महिंदर जी, वसंत जिला अद्याक्ष मंजू खारी जी, वसंत जिला सह-सचिव श्री शुभदीप जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू जी, और अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्यतः इन् विषयों पर चर्चा हुई: 

1. सूरदास जयंती की समीक्षा:- 20 अप्रेल 2023 को मनाये गए सूरदास जयंती के कार्यकर्म के बारे में चर्चा की गयी। सफल कार्यक्रम के लिए विभाग सचिव ने सबको बधाई दी और बताया की स्थान की उपलब्धता नहीं होने के कारण विभाग में एक ही कार्यक्रम हो पाया। कार्यक्रम में कुल 62 बंधुओं ने हिस्सा लिया और NAB तथा Progressive Trust for Blind अन्य संस्थाओं से दृष्टिबाधित छात्र आये थे।

2. प्रांत बैठक में दी गयी जानकारी कार्यकर्ताओं के संदर्भ में:- विभाग सचिव ने प्रान्त में हुए कार्यक्रमों के बारे में संक्षेप में दुहराया। जैसा की प्रान्त की बैठक में बताया गया की कैसे हमें दिव्यांग मित्र योजना को सफल बनाना है और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहीम से जोड़ना है। साथ ही बैठक में विभाग के वार्षिक योजना के अनुसार काम करने का निर्देश भी दिया।

3. दिव्यांग मित्र बनाने के संदर्भ में:- दिव्यांग मित्र अभियान को जोर-शोर से चलाने का अनुरोध किया गया। कोषाध्यक्ष श्री महिंदर जी को इसपर ख़ास ध्यान देने का अनुरोध किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की जो लोग 10 दिव्यांग मित्र बना लेते हैं उन्हें बुकलेट और राशि वापस करना चाहिए, ताकि हम सुचारू रूप से अभियान को बढ़ा सके।  

4. अग्रिम कार्यक्रमों के बारे में चर्चा:- आगामी दो कार्यक्रम हमारे विभाग को करने हैं। 05 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जायेगा। हमारा प्रयास रहना चाहिए की यह कार्यक्रम कम से कम दो जिलों में मनाने की आवश्यकता है। इस पर कई सुझाव आये जैसे की बस्ती में जा कर सफाई अभियान, लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल नहीं करने पर जोर देना। इसके बाद 20 जून को सक्षम के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। इसके बारे में विस्तार से चर्चा अगले बैठक में होगी।

इन के अलावे विभाग सचिव ने कुछ और जानकारियां और निर्देश दिए।

विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी प्रथम वर्ग के लिए जायेंगे। इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में एक मेधावी दिव्यांग छात्रा (Zehn Kashyap) ने दसवी के परीक्षा में 94.8% अंक की प्राप्ति की। उनसे मिलना और उनके इस उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित करने का योजना बनाया गया है। इस कार्य को संपन्न करने की ज़िम्मेदारी विभाग सह-सचिव श्री सुदर्शन जी को दिया गया।

श्री राजकुमार श्रीवास्तव जी ने सक्षम चार MSIED किट डोनेट किया।श्री प्रदीप जी को MSIED किट प्रान्त कार्यलय में पहुंचाने का दायित्व दिया गया।

उन्होंने यह भी सुचना दी की सचिव और सह-सचिव विस्तार के लिए अम्बेडकर नगर में प्रवास पर जायेंगे।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भविष्य के कार्यक्रम दो जिलों में मनाने का प्रयास करना चाहिए।

इसके अलावा प्रान्त सचिव श्री रमेश नेगी जी ने भी कुछ विषयों पर चर्चा की।

NEC की बैठक 30 सितम्बर, 01 अक्टूबर, और 02 अक्टूबर को रामकृष्ण पूरम विभाग  में आयोजित किया जायेगा। इसीलिए विभाग के तरफ से अतिरिक्त सहयोग और ज़िम्मेदारी की अपेक्षा है।

उन्होंने विभाग के लिए वार्षिक बजट वार्षिक योजना के अनुसार बनाने को कहा।

उन्होंने अभी चल रहे स्वावलंबन भारत अभियान के बारे में बताया और 21 मई को प्रशिक्षण के लिए 2 कार्यकर्ताओं का नाम देने को कहा।

उन्होंने हर जिले में एक पालक तय करने के लिए भी कहा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की सूचि बनाने को कहा। साथ ही उसमे दायित्व, पता, निवास स्थान, मोबाइल नंबर ले कर एक डाटा बनाने को कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिवार के बारे में जानने तथा सुख-दुःख बाटने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं को अपने आस पास के संस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर जोड़ने को कहा।

बैठक में उपस्थिति 

कुल उपस्थिति = 26

दिव्यांग बंधू = 05

महिला = 08

सकलांग = 18

स्नेही,

हैरी, विभाग सचिव

रामकृष्ण पूरम विभाग

। सक्षम भारत समर्थ भारत।