सक्षम भारत - समर्थ भारत
दिनाँक 30 मई 2023 को संघ के अर्जुन नगर की 'नगर बैठक' हुई। इसमें, नगर के व्यवसायी शाखाओं के शाखा कार्यवाह, मुख्य शिक्षक, नगर में रहने वाले सभी प्रवासी तथा अपने नगर में रहने वाले विविध संगठन के जिला, नगर/मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बैठक में सक्षम के आर के पुरम विभाग के विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप जी और विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप जी भी शामिल हुए। अध्यक्ष महोदय ने, सक्षम और सक्षम के कार्यक्रम और योजनाओं के बारे में सभी गणमान्य लोगों को बताया। सक्षम के दिव्यांग मित्र योजना को विस्तार से बताए और लोगो को दिव्यांग मित्र बनने के लिए प्रेरित भी किया।
धन्यवाद
🚩सक्षम भारत - समर्थ भारत🚩