Friday, March 10, 2023

विभाग पालक दिल्ली स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काश्य पदक की जीत

 

यह सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि सक्षम-इन्द्र प्रस्थ के प्रान्त उपाध्यक्ष एवं आरके पुरम विभाग के पालक, डॉ गोपाल राम परिहार जी ने दिल्ली स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 मे शोटपुट एवं जेव्लिन थ्रो में कान्स्य पदक जिते हैं. सक्षम परिवार की ओर से डॉ परिहार जी को बहुत-बहुत बधाई एवं  शुभकामनाएं! हमें आप पर गर्व हैं!



Wednesday, March 8, 2023

होली उत्सव कार्यक्रम

सक्षम भारत - समर्थ भारत

8 मार्च 2023 को खुशी और हर्ष- उल्लास के पावन पर्व होली को सक्षम के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के दिव्यांग छात्रों के साथ मानाया। इस अवसर पर दिव्यांग छात्रों को गुझिया खिला कर और गुलाल का तिलक लगाकर होली मनाई गई। इस अवसर पर श्री कमलेश जी, श्री गोपाल परिहार जी, श्री रामप्रताप जी, श्री प्रदीप जी, श्री हेमराज जी, और श्री सिवेक जी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कुल दिव्यांग छात्र - 33

सादर

प्रदीप मौर्य

जिला सचिव, सक्षम



Tuesday, February 14, 2023

कुष्ठ रोग जनजागरूकता पखवाड़ा

 


सक्षम दिल्ली प्रान्त के वसंत विहार जिला इकाई द्वारा 7 फरवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक कुष्ठ रोग जनजागरूकता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान समाज को कुष्ठ रोग के कारणों, उपायों और उपचार के बारे में जागरूक किया गया। इस बीमारी के प्रति समाज मे फैली भ्रांतियों को दूर करने के उपाय बताए गए। वसंत विहार नगर के कुली बस्ती, शिवा जी बस्ती और मोतीलाल नेहरू बस्ती के औरत, बच्चे और युवाओं को खास तौर पर जागृत किया गया।

सक्षम भारत - समर्थ भारत

सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम

Thursday, January 26, 2023

गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

नमस्कार
26 जनवरी 2023 को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय-2, दिल्ली कैंट, आर के पुरम सेक्टर-8 में आयोजित परेड़ कार्यक्रम में सक्षम इंद्रप्रस्थ के आर के पुरम विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। 

सक्षम इंद्रप्रस्थ और प्रोग्रेसिव ट्रस्ट की सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयुक्त टीम ने देशभक्ति गीत के गायन में भाग लिया।  संगीतकारों ने अपने मधुर संगीत और वाद्ययंत्रों के माध्यम से स्रोताओं के अन्तःमन में देशप्रेम की भावन से ओतप्रोत कर दिया। जब ये दिव्यांग संगीतकार अपने गायन शुरू किए तो पूरा पंडाल तालियों से गूँजने लगा। संगीतकार अमित पूरी, रानी पटैट, मुराद, और लक्ष्मी द्विवेदी ने देश भक्ति की धुन पर अलग- अलग संगीत गाये। सक्षम की इस टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार जी ने सभी संगीतकारो को संस्मरण चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर व्यक्ति कुछ करना चाहे तो उसके लिए कोई बाधा रुकावट नही बन सकती हैं। 

स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को नेत्रदान और देहदान करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने के लिए सक्षम इंद्रप्रस्थ द्वारा इस समारोह में स्टॉल भी लगाया गया था। इस अवसर पर तीन लोगों ने परिवार की सहमति से मृत्यु पश्चात अपने सम्पूर्ण शरीर को दान करने का महा संकल्प लिए। 13 बच्चों ने मृत्यु पश्चात अपने नेत्र को दान करने का संकल्प लिए। 11 महिलाओं ने मृत्यु पश्चात अपने नेत्र को दान करने का संकल्प लीं और 21 पुरुषों ने मृत्यु पश्चात अपने नेत्र को दान करने का संकल्प लिए। 

स्टॉल का निरीक्षण करने आये नई दिल्ली जिला के जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार राय जी ने सक्षम के कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्हें नेत्रदान और देहदान का संकल्प लेने के लिए समाज को जागरूक करने का सक्षम का कार्य बहुत अच्छा लगा। उन्होंने इस दिशा में समाज में अधिक जागरूकता फैलाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस कार्य में लगे सक्षम के कार्यकर्ता प्रदीप मौर्य, रामप्रताप, पुष्पराज, प्रियंका मौर्या, यशवंत कुमार, कमलेश कुमार, को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किए। 

जिलाधिकारी महोदय ने सक्षम द्वारा नेत्रदान, देहदान और रक्तदान के लिए संकल्प हेतु समाज में जनजागरूकता फैलाने और उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने के लिए ट्रॉफी, स्मरण चिन्ह और प्रसस्ति पत्र दे कर सम्मानित किए। उन्होंने सक्षम के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र दिए और उन्हें समाज के सबसे कमजोर कड़ी के लिए कार्य करने के महत्व की प्रशंसा की।  

इस अवसर पर सक्षम इंद्रप्रस्थ के आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि "सक्षम की सफलता और उसके कार्यकर्ताओ का जिला प्रशासन द्वारा सम्मान किया जाना बहुत बड़ी बात है। देश मे इस प्रकार से युवाओं द्वारा स्वार्थ रहित, नेक नियति से दिव्यांगों के लिए कार्य करना और समाज का दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होना देश के उन्नति का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम दिव्यांगों के अनुकूल सुगम्य वातावरण और आवागमन के निर्माण के प्रति संकल्प बद्ध है।"

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान देवेंद्र जी, प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल राम परिहार जी, डॉ प्रशांत साहू जी, डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, हैरी सिंह जी, नीलम जी, सुदर्शन जी, प्रदीप मौर्य जी, रामप्रताप जी, पुष्पराज जी, प्रियंका मौर्य जी, कमलेश जी, मीनू कश्यप जी, मंजू खारी जी, आदि महानुभावों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और योगदान रहा।

देहदान संकल्प की संख्या- 3

नेत्रदान संकल्प की संख्या- 45

नेत्रदान संकल्प की संख्या(बच्चों) - 13

नेत्रदान संकल्प की संख्या(महिला) - 11

नेत्रदान संकल्प की संख्या(पुरूष) - 21

समारोह में शामिल लोगों की संख्या- 2000+

                                                 सक्षम भारत - समर्थ भारत

सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम

Tuesday, January 17, 2023

राष्ट्रीय युवा दिवस 2023

 


दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम(समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) की दिल्ली इकाई के वसंत विहार जिले द्वारा 17 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेविनार का आयोजन किया गया। डॉ रणधीर कुमार और डॉ दीपनारायण पांडेय जी द्वारा संबोधित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ रणधीर जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित विभिन्न घटनाओं को वेविनार में उपस्थित स्रोताओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वामी जी अपने जीवन काल के दौरान कई पश्चिमी देशों का भ्रमण किया। वे पश्चिमी देशों की तकनीक और भारत के आध्यात्मिक ज्ञान के सम्मिलित ज्ञान-विज्ञान पर बल देते थे। डॉ रणधीर जी ने एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया कि, जब हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिले तो, उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं उसी शिकागों से आता हूँ जहाँ स्वामी विवेकानंद जी ने अपना प्रभावशाली भाषण दिया था, जिससे यह प्रतीत होता है कि आज भी पश्चिमी देश के लोगों दिलों में स्वामी जी का मान और सम्मान हैं। 

विशिष्ट वक्ता डॉ दीपनारायण पांडेय जी द्वारा सक्षम का उद्देश्य और स्वामी जी के सार्थक जीवन के चार बिन्दुओ शारिरिक, सामाजिक, बौद्धिक, और आध्यात्मिक ज्ञान को बहुत गहराई से वर्णित किया गया। उन्होंने बताया कि सक्षम का उद्देश्य स्वामी जी के "नर से नारायण सेवा" के सिद्धांत के समतुल्य है। स्वामी जी के इस सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति को पहले मानव की सेवा करनी चाहिए, फिर नारायण की, और सक्षम दिव्यांगों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक का अर्थ केवल पूजा पाठ करना नहीं है, बल्कि अपने पर्यावरण की देख-रेख करना और उसका कल्याण करना भी है। उन्होंने कहा कि जैसे एक छोटे से ताँबे के तार के बिना बिजली का बल्ब कार्य नही कर सकता, उसी प्रकार युवाओं के बिना देश उन्नति नही कर सकता। देश और समाज को बनाने की शक्ति केवल देश के युवाओं में है। आगे उन्होंने कहा कि युवाओं को चिंता नहीं चिंतन करना चाहिए ताकि वे अपना और देश का भविष्य उज्ज्वल कर सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी जी कहते थे कि गीता पाठ के साथ साथ फुटबॉल खेलना भी जरूरी है। जिसका यह अर्थ है कि युवाओं को आध्यात्मिक के साथ साथ शारिरिक और मानसिक रूप से हृष्ट पुष्ट होना चाहिए। अंत मे उन्होंने कहा कि सक्षम का कार्यकर्ता केवल अपने बारे में सोचना नही है बल्कि दूसरों के बारे मे भी सोचना है।

सक्षम भारत - समर्थ भारत

सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम


Wednesday, January 4, 2023

विश्व ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन

सक्षम भारत - समर्थ भारत

नमस्कार

दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन "सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)" की दिल्ली इकाई सक्षम इंद्रप्रस्थ, के तत्वावधान में वसन्त विहार जिले द्वारा 4 जनवरी 2023 को विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार को दो मुख्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता डॉ. श्री अमित कुमार शर्मा जी ने ब्रेल की जीवनी और ब्रेल लिपि के महत्व, भूमिका और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ब्रेल लिपि के लिखावट और तकनीकी को बड़ी ही सरलता से व्याख्या किया। उन्होंने बताया कि यह लिपि एक अंतरराष्ट्रीय लिपि है, और आसान भी है, इस लिपि में केवल छहः बिंदुओं के आधार पर किसी अक्षर को लिखा जाता है। उन्होंने बताया कि आज कल ज्यादातर दिव्यांग बंधु कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं, इसलिए उन्हें लिखने और पढ़ने में कठिनाई होती हैं, ब्रेल लिपि की प्रिंटिंग मशीन हर जगह उपलब्ध नहीं होती हैं और प्रिंटेड कॉपी को संभाल कर रखना भी एक कठिन काम होता है, इसलिए लोग प्रिंटेड कॉपी की जगह डिजिटल कॉपी और अध्ययन पर अधिक बल दें रहे हैं। 

दूसरे मुख्य वक्ता एडवोकेट श्री कमलेश कुमार मौर्य जी ने दिव्यांगों के अधिकार, अधिनियम, के कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा किए। उन्होंने 2014 की आईएएस टॉपर इरा सिंघल द्वारा लड़े गए कानूनी लड़ाई की जिक्र करते हुए बताया कि दिव्यांग बंधुओं के लिए कानून और अधिनियम तो है परंतु उनकी स्वीकारता और जानकारी बहुत कम है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के हित मे कई निर्णय दिया है। 

डॉ अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में अनुसंधान और नीति निर्माण अधिकारी डॉ संतोष शर्मा जी ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डॉ आंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केंद्र द्वारा किए जा रहे अनुसंधान के बारे में भी बताया और श्रोताओं को केन्द्र में विजिट करने का आमंत्रण भी दिया।

सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी ने दिव्यांगों के लिए रिजर्व कोटे की समसामयिक स्थिति के बारे में सबको अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में 35 गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्षम इंद्रप्रस्थ के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान देवेन्द्र जी, प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल राम परिहार जी, विभाग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ मंजू खारी जी, डॉ रामप्रताप जी, नीलम जी, विजय शुक्ला जी, हैरी जी, डिम्पल खोखर जी आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम

Saturday, December 3, 2022

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

       

सक्षम भारत समर्थ भारत


🚩सूचना 🚩

सादर नमस्कार,

आशा है कि आप सभी परम पिता परमेश्वर की कृपा से सकुशल पूर्वक होंगे।

सक्षम (समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)  आर.के. पुरम विभाग के तरफ से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिनांक 3 दिसंबर को वार्ड नंबर 02, शिव गंगा अपार्टमेंट, महरौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम की शुरुआत प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू कश्यप जी के द्वारा किया गया श्रीमती मीनू कश्यप जी ने  सक्षम के कार्यकम एवं भविष्य के गतिविधियो के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा आर.के. पुरम विभाग के अध्यक्ष श्री गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और दिव्यांगजनों के सारे मुद्दों को ध्यान से सुना और  समाधान के बारे में चर्चा की। वहा पर सभी सक्षम के कार्यकर्ताओ ने अपना परिचय दिया।  इसके साथ साथ  वहा पर उपस्थित सभी   दिव्यांगजनों ने भी अपना परिचय दिया  और अपने अपने अध्ययन, नौकरी, प्रशिक्षण और आवश्यकताओ के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग लोगो को ट्रैक शूट का वितरण किया गया।

 इस समारोह में विभाग उपाध्यक्ष श्री मोहिंदर जी, श्री मनोज राठी जी, विभाग युवा प्रमुख श्री सुदर्शन जी, वसंत विहार जिला सह सचिव श्री राम प्रताप जी, श्री महेंद्र जी, अंशु जी, और छात्रावास के 13 छात्रों ने हिस्सा लिया।


   डा. गजेंद्र प्रताप सिंह 

( अध्यक्ष : आर.के. पुरम विभाग )



🇳सक्षम भारत-समर्थ भारत🇮