Tuesday, January 17, 2023

राष्ट्रीय युवा दिवस 2023

 


दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम(समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) की दिल्ली इकाई के वसंत विहार जिले द्वारा 17 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेविनार का आयोजन किया गया। डॉ रणधीर कुमार और डॉ दीपनारायण पांडेय जी द्वारा संबोधित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ रणधीर जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित विभिन्न घटनाओं को वेविनार में उपस्थित स्रोताओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वामी जी अपने जीवन काल के दौरान कई पश्चिमी देशों का भ्रमण किया। वे पश्चिमी देशों की तकनीक और भारत के आध्यात्मिक ज्ञान के सम्मिलित ज्ञान-विज्ञान पर बल देते थे। डॉ रणधीर जी ने एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया कि, जब हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिले तो, उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं उसी शिकागों से आता हूँ जहाँ स्वामी विवेकानंद जी ने अपना प्रभावशाली भाषण दिया था, जिससे यह प्रतीत होता है कि आज भी पश्चिमी देश के लोगों दिलों में स्वामी जी का मान और सम्मान हैं। 

विशिष्ट वक्ता डॉ दीपनारायण पांडेय जी द्वारा सक्षम का उद्देश्य और स्वामी जी के सार्थक जीवन के चार बिन्दुओ शारिरिक, सामाजिक, बौद्धिक, और आध्यात्मिक ज्ञान को बहुत गहराई से वर्णित किया गया। उन्होंने बताया कि सक्षम का उद्देश्य स्वामी जी के "नर से नारायण सेवा" के सिद्धांत के समतुल्य है। स्वामी जी के इस सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति को पहले मानव की सेवा करनी चाहिए, फिर नारायण की, और सक्षम दिव्यांगों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक का अर्थ केवल पूजा पाठ करना नहीं है, बल्कि अपने पर्यावरण की देख-रेख करना और उसका कल्याण करना भी है। उन्होंने कहा कि जैसे एक छोटे से ताँबे के तार के बिना बिजली का बल्ब कार्य नही कर सकता, उसी प्रकार युवाओं के बिना देश उन्नति नही कर सकता। देश और समाज को बनाने की शक्ति केवल देश के युवाओं में है। आगे उन्होंने कहा कि युवाओं को चिंता नहीं चिंतन करना चाहिए ताकि वे अपना और देश का भविष्य उज्ज्वल कर सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी जी कहते थे कि गीता पाठ के साथ साथ फुटबॉल खेलना भी जरूरी है। जिसका यह अर्थ है कि युवाओं को आध्यात्मिक के साथ साथ शारिरिक और मानसिक रूप से हृष्ट पुष्ट होना चाहिए। अंत मे उन्होंने कहा कि सक्षम का कार्यकर्ता केवल अपने बारे में सोचना नही है बल्कि दूसरों के बारे मे भी सोचना है।

सक्षम भारत - समर्थ भारत

सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम