सक्षम भारत - समर्थ भारत
नमस्कार
दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन "सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)" की दिल्ली इकाई सक्षम इंद्रप्रस्थ, के तत्वावधान में वसन्त विहार जिले द्वारा 4 जनवरी 2023 को विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार को दो मुख्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता डॉ. श्री अमित कुमार शर्मा जी ने ब्रेल की जीवनी और ब्रेल लिपि के महत्व, भूमिका और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ब्रेल लिपि के लिखावट और तकनीकी को बड़ी ही सरलता से व्याख्या किया। उन्होंने बताया कि यह लिपि एक अंतरराष्ट्रीय लिपि है, और आसान भी है, इस लिपि में केवल छहः बिंदुओं के आधार पर किसी अक्षर को लिखा जाता है। उन्होंने बताया कि आज कल ज्यादातर दिव्यांग बंधु कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं, इसलिए उन्हें लिखने और पढ़ने में कठिनाई होती हैं, ब्रेल लिपि की प्रिंटिंग मशीन हर जगह उपलब्ध नहीं होती हैं और प्रिंटेड कॉपी को संभाल कर रखना भी एक कठिन काम होता है, इसलिए लोग प्रिंटेड कॉपी की जगह डिजिटल कॉपी और अध्ययन पर अधिक बल दें रहे हैं।
दूसरे मुख्य वक्ता एडवोकेट श्री कमलेश कुमार मौर्य जी ने दिव्यांगों के अधिकार, अधिनियम, के कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा किए। उन्होंने 2014 की आईएएस टॉपर इरा सिंघल द्वारा लड़े गए कानूनी लड़ाई की जिक्र करते हुए बताया कि दिव्यांग बंधुओं के लिए कानून और अधिनियम तो है परंतु उनकी स्वीकारता और जानकारी बहुत कम है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के हित मे कई निर्णय दिया है।
डॉ अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में अनुसंधान और नीति निर्माण अधिकारी डॉ संतोष शर्मा जी ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डॉ आंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केंद्र द्वारा किए जा रहे अनुसंधान के बारे में भी बताया और श्रोताओं को केन्द्र में विजिट करने का आमंत्रण भी दिया।
सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी ने दिव्यांगों के लिए रिजर्व कोटे की समसामयिक स्थिति के बारे में सबको अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में 35 गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्षम इंद्रप्रस्थ के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान देवेन्द्र जी, प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल राम परिहार जी, विभाग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ मंजू खारी जी, डॉ रामप्रताप जी, नीलम जी, विजय शुक्ला जी, हैरी जी, डिम्पल खोखर जी आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सादर
प्रदीप मोर्य
जिला सचिव, सक्षम