Thursday, September 7, 2023

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन

7 सितम्बर 2023 को दिव्यांग छात्रावास मदनगीर में दिव्यांग बच्चो के बीच में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई| इस अवसर पर दिव्यांग छात्र फैजल ने भगवान महादेव का भजन गाया| ।। 

जय श्री कृष्ण ।।जय महादेव ।।👍🌹🚩




Wednesday, September 6, 2023

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली का साबरमती छात्रावास--राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा

 सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

🙏🏻🙏🏻💐

दिनांक 06/09/2023  रात्रि 08:00 बजे भोजन के दौरान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के साबरमती छात्रावास में "राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा" के अवसर पर सक्षम युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप जी एवं श्रीमान रामप्रताप जी द्वारा नेत्रदान  का संकल्प पत्र भरवाया गया और सभी को इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। 

 संकल्प पत्र भरने वालों की संख्या 14 रही 

पुरूष- 11 और महिला - 3

'सक्षम' भारत- समर्थ भारत


राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली

 सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ

दिनांक 06/09/2023  प्रातः 10:00 से सायं 05:00 तक  श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में "राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा" के अवसर पर "सक्षम" राम कृष्ण पुरम् विभाग दिल्ली  द्वारा नेत्रदान  का शिविर लगाया गया, संकल्प पत्र भरने वालों की संख्या 51 रही तथा विभाग  के उपाध्यक्ष डॉ. जय सिंह जी, सह सचिव विजय नारायण शुक्ल ने उपस्थित लोगों से नेत्रदान आदि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इस पुनीत कार्य में सहभागिता के लिए प्रेरित किया संकल्प पत्र भरने वालों में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक एवं शोध छात्रों ने हिस्सा लिया तथा न्यायशास्त्र में निष्णात प्रोफेसर महानन्द झा जी एवं सर्व दर्शनशास्त्र के पुरोधा प्रोफेसर जवाहरलाल जी ने भी संकल्प पत्र भरकर नेत्रदान का संकल्प लिया तथा 15 छात्राओं, 20 छात्र एवं 4 गैर शैक्षणिक लोगों ने भी  संकल्प पत्र भरा। 

कुल संकल्प पत्र की सख्या - 51

'सक्षम' भारत- समर्थ भारत



Monday, September 4, 2023

राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा अभियान के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

 सभी को सादर नमस्ते

दिनाँक 4 सितम्बर 2023 को दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के कैफेटेरिया के मीटिंग हाल में "राष्ट्रीय जनजागरण पखवाड़ा" के तहत "नेत्रदान-महादान; भ्रांतियां एवं सच्चाइयां" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ| यह आयोजन सक्षम के युवा आयाम द्वारा, आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष श्रीमान डॉ गजेंद्र प्रताप जी के मार्गदर्शन मे किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्किन बैंक लैब और बर्न एन्ड प्लास्टिक सर्जरी, एम्स नई दिल्ली के प्रोटोकॉल इंचार्ज श्री संदीप सक्सेना जी थे। श्री संदीप सक्सेना जी नर्स और ड्रेसर्स के लिए डिजाइन किए गए उन्नत आपातकालीन बर्न प्रबंधन पाठ्यक्रम के राष्ट्रीय समन्वयक भी है। मुख्य वक्ता महोदय ने राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि सक्षम के कार्यकर्ता पूरे तन्नमयता से समाज और युवाओं को नेत्रदान और देहदान के लिए संकल्प लेने के लिए जागरूक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि समाज में नेत्रदान के संकल्प लेने के संबंध में बहुत सारी भ्रांतियां है। समाज में बहुत लोगो का मानना है कि, अगर आप अपने आँख का दान दे देते हैं तो अगले जन्म में आप अंधे जन्म लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस भ्रांति को दूर करने की जरूरत है, और लोगों को यह बताना चाहिए कि अगर वो नेत्रदान करते हैं तो अगले जन्म में आंख की कोई बीमारी नही होगी। मुख्य वक्ता महोदय ने यह भी बताया कि अगर किसी को आँख दान देते हैं तो वह उसी जीवन मे फिर से देख पायेगा फिर दान देने वाला व्यक्ति अंधा कैसे हो सकता है। 

आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष श्रीमान डॉ गजेंद्र प्रताप जी ने युवाओं को देश का एम्बेसडर बताते हुए उन्हें नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं को आगे बढ़ कर समाज की समस्याओं को समझना चाहिए और उनके समाधान का प्रयास करना चाहिए। आर के पुरम विभाग के युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप मौर्य जी ने युवाओं को समाज के प्रति दायित्व लेने की बात की। प्रदीप जी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है? और क्यों युवाओं को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए क्यो फोकस करता है? क्योंकि युवा ही वो माध्यम है जो समाज के बुजुर्ग, महिला और बच्चों के मध्य अच्छी जागरूकता ला सकते हैं| इस कार्यक्रम के मुख्य संचालनकर्ता श्रीमान डॉ खेमचंद जी ने युवाओं को एकत्रित करके उन्हें नेत्रदान का संकल्प दिलाये। इस कार्यक्रम में सक्षम के कर्मठ कार्यकर्ता हिमांशू जी, दिनेश जी और कुँवर मीना जी सहित अन्य सज्जन उपस्थित थे।

कुल सकल्प पत्र की सख्या - 35

कुल महिला संकल्पकर्ता- 5

कुल दिव्यांग संकल्पकर्ता- 3

धन्यवाद



Thursday, August 31, 2023

ब्लाइंड फोल्ड वॉक/ रैली--राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाडा

 सक्षम भारत समर्थ भारत

 *सक्षम इंद्रप्रस्थ आर के पूरम् विभाग मे राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाडा के  अंतर्गत  ब्लाइंड फोल्ड वॉक/ रैली का आयोजन किया गया। 

दिनांक 01 सितंबर 2023 प्रातः 7.30 बजे लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में विभाग पाक्षिक मिलन के दौरान  स्वयं सेवकों के साथ निकाली गई।

राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाडा के अंतर्गत विभाग सचिव श्री हैरी जी ने सभी  स्वयंसेवको को नेत्रदान के बारे मे बताया तथा साथ ही लोगों में  नेत्रदान के प्रति जो भ्रांतियां हैं उसपर भी प्रकाश डाला।

 नेत्रदान जनजागरण रैली  के दौरान रास्ते में सक्षम का  स्लोगन  'सक्षम भारत समर्थ भारत' जीते जीते रक्तदान जाते जाते नेत्रदान, नेत्रदान महादान का नारा लगाया। रैली में लगभग 35 से अधिक  की संख्या रही। 

इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष,श्री गजेंद्र जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, विभाग सह- सचिव श्री सुदर्शन जी, विभाग  कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र जी, विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी, वसंत जिला सचिव श्री राम प्रताप जी उपस्थित थे।

दिव्यांग पुरुष संख्या - 1

समान्य पुरुष संख्या - 34

कुल संख्या -35

सादर

सक्षम भारत समर्थ भारत



“रक्षा बंधन उत्सव” जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली

 “रक्षा बंधन उत्सव”

सक्षम युवा आयाम वसंत विहार जिला (आर. के. पुरम विभाग )

  31 अगस्त 2023 को दिन गुरुवार प्रातः 9:30 से 10:30 तक सक्षम युवा आयाम, वसंत विहार जिला  द्वारा दिव्यांग छात्रों  के  साथ गोदावरी ढाबा (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) पर रक्षा बंधन उत्सव मनाया  गया।  जिसमें  आर. के. पुरम विभाग के अध्यक्ष श्रीमान् गजेंद्र प्रताप सिंह जी, युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी,  वसंत जिला की उपाध्यक्ष रूबी जी, वसंत जिला के सचिव श्री राम प्रताप जी, तथा  संतोष जी, टेरेसा जी, पूजा जी, गरिमा जी, रूही जी  इत्यादि लोग उपस्थित  थे। 

“धन्यवाद”

    कुल संख्या              -  29

दिव्यांग पुरुष संख्या      - 12

दिव्यांग महिला संख्या   -  5

सामान्य पुरूष संख्या    - 10

सामान्य महिला संख्या  - 2


सादर

राम प्रताप, सचिव,

  वसंत विहार  जिला 

(आर के पुरम विभाग)  

(दिल्ली प्रान्त)

"सक्षम भारत समर्थ भारत"




रक्षाबन्धन का त्यौहार

 31/08/2023 को किशनगढ़ थाना में सक्षम रामकृष्णपुरम् विभाग द्वारा रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया गया

विजय शुक्ल

विभाग सह सचिव


Sunday, August 27, 2023

नारी शक्ति संगम' समागम समारोह में सक्षम द्वारा स्टाल और प्रदर्शनी का प्रदर्शन

 सभी को नमस्ते!

https://youtu.be/ocTqaIYQk7g?si=cnEA5mWbJPwMDqcA

आज 27 अगस्त 2023 को AICTE, वसंत कुंज, दिल्ली में 'नारी शक्ति संगम' का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम "महिला- कल, आज और कल" थीम पर आधारित थी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाली माताएं और बहनें इस कार्यक्रम में शामिल हुई। 

इस कार्यक्रम मे सक्षम इंद्रप्रस्थ आर.के.पुरम विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन मे विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप मोर्य जी द्वारा सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रदर्शनी और स्टाल लगाया गया। प्रदर्शनी में सक्षम द्वारा पूर्व में किये गए कार्यो का चित्र, पोस्टर, बैनर के माध्यम से लोगो तक दिव्यांग लोगों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश पहुचाया गया। 

काम्बा अभियान (कार्निया मुक्त अन्धत्व भारत अभियान) को स्टाल के माध्यम से कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों तक पहुचाया गया। लोगों को नेत्रदान और देहदान का संकल्प लेने के प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान 4 लोगो ने  देहदान, 13 लोगो ने नेत्रदान किये, जिसमे से 7 महिलाएं और 10 पुरूष महानुभाव थे। विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी, प्रदीप जी, राम प्रताप जी और स्टॉल पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओ ने लोगो द्वारा पूछे गए बहुत सारे सवालो का बड़ी  उत्सुकता से जबाब दिया। लोगो के बीच नेत्रदान के समय पूरा आँख निकाली जाएगी या फिर नही इस प्रश्न को लेकर ज्यादा संशय था। उन्हें बताया गया कि नेत्रदान में पूरा नेत्र नही निकाला जाता है, केवल ब्लैक लेंस ही निकाली जाती है। कुछ लोगों का कहना था कि क्या पूरा शरीर दान करने में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को निकाल लेने के बाद विक्षिप्त शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिया जाता है। तो उन्हें बताया गया कि नही ऐसा नहीं होता है। इस प्रकार से विभिन्न प्रश्नों के उत्तर आगंतुक संज्जनो को दिए गए। 

इस दौरान सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल राम जी, विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी, विभाग सचिव श्रीमान हैरी जी, विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप मौर्य जी, वसंत विहार जिला उपाध्यक्ष सुश्री रूबी जी, वसंत विहार जिला सचिव श्रीमान रामप्रताप जी, प्रियंका मोर्य जी, नीलम जी, मोनिका, महेश जी जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


स्टाल पर आए कुल आगंतुक- 500 से अधिक 

नेत्रदान हेतु किए संकल्प की संख्या- 14

देहदान हेतु किए संकल्प की संख्या- 3

कुल महिला नेत्रदान संकल्पकर्ता- 7

कुल पुरूष नेत्रदान संकल्पकर्ता- 10




Saturday, August 26, 2023

राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री जी का संबोधन

 केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री जी ने सक्षम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा के लिए शुभकामनाए दिए और सक्षम के प्रयासों की प्रशंसा किए


Thursday, August 24, 2023

राष्ट्रीय नेत्रदान जन-जागरण पखवाड़े का प्रारंभ

                                        सक्षम भारत                                                  समर्थ भारत

प्रिय बंधु एवं भगिनी,

सादर नमस्कार!

आशा है कि ईश्वर की असीम अनुकम्पा से आप सभी कुशलतापूर्वक होंगे। जैसा कि आप सभी को विदित ही है की विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सम्पूर्ण देश में (25 अगस्त से 8 सितम्बर तक) राष्ट्रीय नेत्रदान जन-जागरण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर  ‘सक्षम इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रान्त’ का आप  सभी से निवेदन है कि इस पखवाड़े के अंतर्गत 'सक्षम' के समस्त सेवाभावी एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वयं नेत्रदान का संकल्प लें व अपने परिवार जनों, बंधु-बांधवों, पड़ोसियों, सहकर्मियों आदि जनों को भी नेत्रदान का संकल्प लेने हेतु प्रेरित करें तथा नेत्रदान के इस जन जागरण का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक प्रसारित करें। आपके द्वारा किया गया यह छोटा-सा प्रयास अनेकों दृष्टिबाधितों के अंधकारमयी जीवन में प्रकाश का संचार कर सकता है। यह हमारे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि ईश्वर ने हमें समाज सेवा के इस पुण्य कार्य के लिए चुना है। आईये अधिक से अधिक संख्या में नेत्रदान का संकल्प पत्र भरवाकर नित नए कीर्तिमान स्थापित करें तथा भारत को अंधत्व मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। नेत्रदान के एक संकल्प से दृष्टिबाधितों के जीवन में प्रकाश का एक दीप जलाएँ। 

जीते जीते रक्तदान, जाते जाते नेत्रदान

आईये मिलकर लें एक संकल्प महान!

सक्षम भारत समर्थ भारत

https://fb.watch/mEn4hVozan/?mibextid=Nif5oz



Saturday, August 19, 2023

अम्बेडकर नगर जिले की बैठक

 नमस्कार


दिनांक 19 अगस्त 2023 को शायं 04:30 बजे, देवली गांव, दिल्ली, में सक्षम के अम्बेडकर नगर जिले की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने की। अध्यक्ष महोदय ने सक्षम के बारे में बताया कि सक्षम 2008 से पूरे देश मे दिव्यांग लोगो के उत्थान, सशक्तिकरण और हित के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार 2016 में 21 प्रकार की दिव्यांगता को अधिनियम के माध्यम से घोषित की हैं और,  सक्षम देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो सभी 21 प्रकार की दिव्यांगता के लिए कार्य करती हैं। यही नहीं सक्षम दिव्यांग लोगो के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए भी कार्य करता है। आर्थिक के रूप में दिव्यांग लोगो को कौशल प्रशिक्षण दे कर उन्हें स्वरोजगार के लिए सहयोग करता हैं। कुशल दिव्यांगों को जॉब के अवसर प्रदान करता है। शैक्षणिक सशक्तिकरण के रूप में स्कूल, और कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सहयोग और मार्गदर्शन देने का कार्य विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से जुड़े सक्षम के कार्यकर्ता और प्राध्यापक करते है। घरों से दूर रह कर पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा प्रदान करता है। जन जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज को जागरूक करने और दिव्यांग लोगो मे स्वाभिमान को जागृत करने का कार्य भी करता है। बैठक में आर के पुरम विभाग के उपाध्यक्ष डॉ जयसिंह जी, सतवीर राणा जी, अतर सिंह जी, अशोक जी, सुशील शर्मा जी, देवेंद्र अत्रि जी, और सुनील तंवर जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

धन्यवाद!


सादर

डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह

अध्यक्ष, आर के पुरम विभाग, सक्षम।



Sunday, August 13, 2023

हर घर तिरंगा अभियान

 नमस्कार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सक्षम वसंत विहार जिला, आर के पुरम विभाग, के युवा आयाम ने 13 अगस्त 2023 को मोतीलाल नेहरू बस्ती में रहने वाले दिव्यांग परिवारों के घर जा कर तिरंगा झंडा का वितरण किया गया और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया गया। 


सादर

प्रदीप मोर्य

युवा आयाम, सक्षम

सक्षम भारत - समर्थ भारत



Sunday, August 6, 2023

कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

 🚩सक्षम भारत- समर्थ भारत🚩

दिनांक 06 अगस्त 2023 को आर. के. पुरम विभाग और दक्षिणी विभाग द्वारा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन पी. जी. डी. ए. वी. (सांध्य)  महाविद्यालय में  किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग को चार सत्रो मै आयोजित किया गया।  

इस प्रशिक्षण का संचालन नीलम जी (महिला प्रमुख,आर. के. पुरम विभाग) और डॉ प्रतिमा जी(सह-सचिव दक्षिणी विभाग) ने किया।

इस प्रशिक्षण वर्ग मै कुल 48 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। जिसमे 16 दिव्यांग कार्यकर्त्ता और 31 महिलाए और 17 पुरुष थे।

प्रथम सत्र, का आरंभ दीप प्रज्वलन  के साथ हुआ। इस सत्र मै श्री विजय शुक्ला जी द्वारा संगठन मंत्र परिकल्पना एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया।

प्रो.  आर. के. गुप्ता जी ( प्राचार्य पी.जी.डी.ए.वी महाविद्यालय सांध्य) के ने अपने सुविचारों के द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, उन्होंने कहा कि सात्विक प्रवृत्ति के लोग जब एक जगह एकत्रित होते हैं तो वहाँ का वातावरण भी सात्विक हो जाता है।

श्री दिनेश सारस्वत जी (अध्यक्ष, दक्षिण विभाग) जी ने मंच से लोगों को जोड़ने, दिव्यांगता के कल्याण हेतु समाज के में सभी को प्रेरित करने की बात का मंत्र दिया, उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़कर राष्ट्रनिर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

डॉ.  विपिन कुमार (उपाध्यक्ष, दक्षिणी विभाग) ने दृढ़ आत्मविश्वास एवं प्रेरक प्रसंगों से कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षण में आए सभी मान्यवरों में ऊर्जा का संचार किया, उनके अनुसार दृढ़ आत्मविश्वास तथा हिम्मत सक्षमता की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

डॉ मीनू कश्यप (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रांत) जी द्वारा सक्षम का संक्षिप्त परिचय एवं सक्षम  की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का परिचय दिया गया।

डॉ संदीप सक्सेना (सह-सचिव, दिल्ली प्रांत) जी ने आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की ओर  सभी का ध्यान केंद्रित किया। आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में  कार्यकर्ताओं की भूमिका, उनकी जिम्मेदारियां एवं उनके कर्तव्य की चर्चा की।  इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को सफल एवं विस्मरणीय बना सकते हैं मंथन किया।

श्री रामदास शिवहरे (वरिष्ठ कार्यकर्ता) जी ने  आरपीडब्लूडी एक्ट 2016 का सारगर्भित परिचय दिया। विभिन्न बिंदुओं एवं पहलुओं पर चर्चा करते हुए, दिव्यांगों के अधिकारों और कर्तव्यों की ओर कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।  

द्वितीय सत्र का आरंभ श्री विजय शुक्ला जी द्वारा मंत्रोच्चारण, संगठन मंत्र प्रस्तुत किया गया। इस सत्र मै संगठन मंत्र, परिकल्पना एवम दृष्टिकोण और सक्षम गीत का कार्यकर्ताओं को अभ्यास कराया गया।

श्री देवेन्द्र जी ( सगठन मंत्री, दिल्ली प्रांत) ने सक्षम गीत के महत्त्व एवं शुद्ध उच्चारण के महत्त्व को, सक्षम गीत को गाकर कार्यक्रम की शोभा एवं ऊर्जा संचार किया।

तृतीय सत्र में श्री हरीश सोनी जी  (सह-सचिव, दिल्ली प्रांत और पालक दक्षिणी विभाग)  द्वारा सक्षम प्रकोष्ठ पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य के द्वारा बताया कि सक्षम में सात प्रकोष्ठ है और वे सभी प्रकोष्ठ किस प्रकार दिवयांग कल्याण में कार्यरत हैं।

चतुर्थं सत्र मै डॉ गोपाल परिहार (उपाध्यक्ष, दिल्ली प्रांत) जी द्वारा सक्षम के पाँचों आयामों का  सारगर्भित परिचय दिया।

श्री. कमलाकांत पांडेय जी (राष्ट्रीय महासचिव, सक्षम)  ने संघ, सक्षम और कार्यकर्ताओं के गुण एवं व्यवहार पर विस्तृत चर्चा हुई, उन्होंने विभिन्न बिंदुओं एवं उद्धरणों के द्वारा अपने वक्तव्य को प्रस्तुत किया:- किसी भी संघ को या संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं का होना अति आवश्यक है।, कार्यकर्ता सभी समुदाय एवं आयुवर्ग के होने चाहिए।

निरंतर संपर्क एवं क्षमताओं पर ध्यान देना कार्यकर्ताओं के लिए अति आवश्यक है।

प्रशिक्षण एवं दायित्व सुचारू निर्वाहन द्वारा ही संघ एवं संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है। उद्देश्य का दस्तावेजीकरण  दूरगामी दृष्टि के लिए अति आवश्यक है।

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष सिंह (सचिव, दक्षिणी विभाग) जी ने किया।

🙏🙏🙏