Saturday, August 19, 2023

अम्बेडकर नगर जिले की बैठक

 नमस्कार


दिनांक 19 अगस्त 2023 को शायं 04:30 बजे, देवली गांव, दिल्ली, में सक्षम के अम्बेडकर नगर जिले की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने की। अध्यक्ष महोदय ने सक्षम के बारे में बताया कि सक्षम 2008 से पूरे देश मे दिव्यांग लोगो के उत्थान, सशक्तिकरण और हित के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार 2016 में 21 प्रकार की दिव्यांगता को अधिनियम के माध्यम से घोषित की हैं और,  सक्षम देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो सभी 21 प्रकार की दिव्यांगता के लिए कार्य करती हैं। यही नहीं सक्षम दिव्यांग लोगो के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए भी कार्य करता है। आर्थिक के रूप में दिव्यांग लोगो को कौशल प्रशिक्षण दे कर उन्हें स्वरोजगार के लिए सहयोग करता हैं। कुशल दिव्यांगों को जॉब के अवसर प्रदान करता है। शैक्षणिक सशक्तिकरण के रूप में स्कूल, और कॉलेजों में प्रवेश दिलाने में सहयोग और मार्गदर्शन देने का कार्य विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से जुड़े सक्षम के कार्यकर्ता और प्राध्यापक करते है। घरों से दूर रह कर पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा प्रदान करता है। जन जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज को जागरूक करने और दिव्यांग लोगो मे स्वाभिमान को जागृत करने का कार्य भी करता है। बैठक में आर के पुरम विभाग के उपाध्यक्ष डॉ जयसिंह जी, सतवीर राणा जी, अतर सिंह जी, अशोक जी, सुशील शर्मा जी, देवेंद्र अत्रि जी, और सुनील तंवर जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

धन्यवाद!


सादर

डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह

अध्यक्ष, आर के पुरम विभाग, सक्षम।