सक्षम भारत समर्थ भारत
*सक्षम इंद्रप्रस्थ आर के पूरम् विभाग मे राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाडा के अंतर्गत ब्लाइंड फोल्ड वॉक/ रैली का आयोजन किया गया।
दिनांक 01 सितंबर 2023 प्रातः 7.30 बजे लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में विभाग पाक्षिक मिलन के दौरान स्वयं सेवकों के साथ निकाली गई।
राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाडा के अंतर्गत विभाग सचिव श्री हैरी जी ने सभी स्वयंसेवको को नेत्रदान के बारे मे बताया तथा साथ ही लोगों में नेत्रदान के प्रति जो भ्रांतियां हैं उसपर भी प्रकाश डाला।
नेत्रदान जनजागरण रैली के दौरान रास्ते में सक्षम का स्लोगन 'सक्षम भारत समर्थ भारत' जीते जीते रक्तदान जाते जाते नेत्रदान, नेत्रदान महादान का नारा लगाया। रैली में लगभग 35 से अधिक की संख्या रही।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष,श्री गजेंद्र जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, विभाग सह- सचिव श्री सुदर्शन जी, विभाग कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र जी, विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी, वसंत जिला सचिव श्री राम प्रताप जी उपस्थित थे।
दिव्यांग पुरुष संख्या - 1
समान्य पुरुष संख्या - 34
कुल संख्या -35
सादर
सक्षम भारत समर्थ भारत