सभी को नमस्ते!
https://youtu.be/ocTqaIYQk7g?si=cnEA5mWbJPwMDqcA
आज 27 अगस्त 2023 को AICTE, वसंत कुंज, दिल्ली में 'नारी शक्ति संगम' का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम "महिला- कल, आज और कल" थीम पर आधारित थी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाली माताएं और बहनें इस कार्यक्रम में शामिल हुई।
इस कार्यक्रम मे सक्षम इंद्रप्रस्थ आर.के.पुरम विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी के मार्गदर्शन मे विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप मोर्य जी द्वारा सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रदर्शनी और स्टाल लगाया गया। प्रदर्शनी में सक्षम द्वारा पूर्व में किये गए कार्यो का चित्र, पोस्टर, बैनर के माध्यम से लोगो तक दिव्यांग लोगों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश पहुचाया गया।
काम्बा अभियान (कार्निया मुक्त अन्धत्व भारत अभियान) को स्टाल के माध्यम से कार्यक्रम में आये सभी प्रतिभागियों तक पहुचाया गया। लोगों को नेत्रदान और देहदान का संकल्प लेने के प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान 4 लोगो ने देहदान, 13 लोगो ने नेत्रदान किये, जिसमे से 7 महिलाएं और 10 पुरूष महानुभाव थे। विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी, प्रदीप जी, राम प्रताप जी और स्टॉल पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओ ने लोगो द्वारा पूछे गए बहुत सारे सवालो का बड़ी उत्सुकता से जबाब दिया। लोगो के बीच नेत्रदान के समय पूरा आँख निकाली जाएगी या फिर नही इस प्रश्न को लेकर ज्यादा संशय था। उन्हें बताया गया कि नेत्रदान में पूरा नेत्र नही निकाला जाता है, केवल ब्लैक लेंस ही निकाली जाती है। कुछ लोगों का कहना था कि क्या पूरा शरीर दान करने में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को निकाल लेने के बाद विक्षिप्त शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिया जाता है। तो उन्हें बताया गया कि नही ऐसा नहीं होता है। इस प्रकार से विभिन्न प्रश्नों के उत्तर आगंतुक संज्जनो को दिए गए।
इस दौरान सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल राम जी, विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी, विभाग सचिव श्रीमान हैरी जी, विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप मौर्य जी, वसंत विहार जिला उपाध्यक्ष सुश्री रूबी जी, वसंत विहार जिला सचिव श्रीमान रामप्रताप जी, प्रियंका मोर्य जी, नीलम जी, मोनिका, महेश जी जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
स्टाल पर आए कुल आगंतुक- 500 से अधिक
नेत्रदान हेतु किए संकल्प की संख्या- 14
देहदान हेतु किए संकल्प की संख्या- 3
कुल महिला नेत्रदान संकल्पकर्ता- 7
कुल पुरूष नेत्रदान संकल्पकर्ता- 10