Monday, August 15, 2022

तिरंगा रैली;- जेएनयू

 


*सक्षम इंद्रप्रस्थ आर के पुरम विभाग* द्वारा आयोजित 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित की गई! इ अवसर पर जेएनयू के दिव्यांग छात्रों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली कावेरी छात्रावास से वेदांत स्थल तक निकली गई। रैली के वेदांत स्थल पहुचने पर श्रीमान गोपाल जी, विभाग पालक एवं प्रांत उपाध्यक्ष तथा है श्री जी, विभाग सचिव द्वारा सक्षम के बारे में छात्रों को बताया गया और उन्हें दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील होने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर 80 से अधिक छात्र, प्राध्यापक, और नागरिक रैली में शामिल हुए।


हैरी 

विभाग सचिव, आर.के. पुरम विभाग

। सक्षम भारत समर्थ भारत!

हर घर तिरंगा अभियान:- वसन्त विहार

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाह्न पर सक्षम वसंत विहार जिले द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक जिले की सेवा बस्तियों (शिवा जी बस्ती, कुली बस्ती, और मोतीलाल नेहरू बस्ती) में तिरंगा झंडा वितरण किया गया और लोगों को तिरंगा झंडे की विशेषता और महत्व के बारे में बताया गया। लोगो को राष्ट्रवाद के प्रति सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया गया। 

धन्यवाद

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम

Thursday, August 11, 2022

रक्षाबंधन कार्यक्रम:- जेएनयू

 नमस्कार🙏🏻🙏

दिनाँक 11 अगस्त 2022 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के गोदावरी ढाबा पर, सक्षम वसंत विहार जिले ने जेएनयू विश्वविद्यालय के दिव्यांग भाई और बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस त्यौहार में दिव्यांग भाइयों को रक्षा सूत्र बाध कर मिठाई खिलाया गया। सक्षम द्वारा उनके बीच रक्षा बंधन का त्यौहार मनाना दिव्यांग भाई और बहनों को बहुत अच्छा लगा और वें लोग काफी खुश हुए। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बाध कर एक दूसरे का सेवा, सहयोग और मदद करने का संकल्प लिए। 

सक्षम दिव्यांगों के सम्पूर्ण उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। सक्षम का संगठन बस्ती, जिला और विभाग स्तर से लेकर प्रान्त तथा अखिल भारतीय स्तर तक संगठित होकर कार्य करता है। यह संस्था दिव्यांग सेवा केन्द्र, दिव्यांग छात्रवास, दिव्यांग कौशल केंद्र तथा अन्य गतिविधियां संचालित करती हैं

इस अवसर पर सक्षम दिल्ली प्रान्त के संगठन सचिव श्री देवेंद्र जी, प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम जी, विभाग अध्यक्ष डॉ गजेन्द्र प्रताप सिंह जी, जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ मंजू खारी जी, जिला सह सचिव डॉ राम प्रताप जी, श्री इंद्रजीत जी, श्री रवीश जी, और सक्षम के अन्य कार्यकर्ताओ सहित कुल 24 लोग उपस्थित थे।


आभार

प्रदीप मौर्य

सक्षम वसन्त विहार जिला सचिव

🇮🇳🇮🇳सक्षम भारत - समर्थ भारत🇮🇳🇮🇳


रक्षाबंधन कार्यक्रम:- महरौली



*सक्षम इन्द्रप्रस्थ आर.के.पुरम विभाग* के मेहरौली जिला द्वारा दिनांक 11/08/2022 दिन रविवार को *Progressive Trust for the Blind* के दिव्यांग बंधु - भगिनियों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ| इस शुभ अवसर पर दिव्यांग्जन को रक्षा सूत्र बांध कर और मिष्ठान प्रदान करके एक दूसरे का सेवा, सहयोग और मदद करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में  प्रांत संगठन मंत्री -माननीय देवेन्द्र जी , विभाग सह सचिव विजय शुक्ला जी, विभाग महिला प्रमुख श्रीमती नीलम जी, विभाग युवा प्रमुख श्री सुदर्शन जी, सम्मानिय कार्यकर्ता  माननीय श्रीमान विनित जी तथा शुभम जी  उपस्थित रहे|

कार्यक्रम के बाद दिव्यांगजन के साथ उनके दुख सुख को साझा किया गया। उनके भविष्य में आत्मनिर्भर होने के लिए कार्यक्रम पर भी चर्चा किया गया।

।सक्षम भारत समर्थ भारत।

Sunday, July 17, 2022

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन "Scope of justice for Divyangjan in the Transforming India"





 

सादर प्रणाम 🙏

  दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन "समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल" (सक्षम) की दिल्ली इकाई सक्षम इन्द्रप्रस्थ, के तत्वावधान में *वसन्त विहार जिले* द्वारा 17 जुलाई 2022 को 'अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस' के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का मुख्य विषय *'बदलते भारत मे दिव्यांगजनों के लिए न्याय का स्वरूप' (Scope of Justice for Divyangjan in the Transforming India')* था। इस वेबिनार को दो मुख्य वक्ताओ ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता श्री सम्भव शेखर जी (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) ने दिव्यांगों के लिए उपलब्ध न्याय व्यवस्था की सुगमता और चुनौतियों को बहुत ही व्यवहारिक तरीके से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से दिव्यांग लोग अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया से अनभिज्ञ है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा दिव्यांगों के पक्ष में दिए गए कई निर्णयों का उल्लेख करते हुए दिव्यांगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। दूसरे मुख्य वक्ता डॉ अमित सिंह कुशवाहा (प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने दिव्यांगों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए अलग से कानून होना तो अच्छी बात है ही, परन्तु उसके अतिरिक्त जो भी नए कानून बनाये जाए उस सब मे दिव्यांगों के लिए प्रावधान होने चाहिए। उन्होंने कानून की पढ़ाई के पाठ्यक्रमों में दिव्यागों से संबंधित पाठ्यक्रम शामिल करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया दिव्यांग अधिकारों के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। 

     इस अवसर पर वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी ने बताया कि सक्षम का एक एडवोकेसी आयाम भी है जो दिव्यांगों को कानूनी सहायता में सहयोग करता है। वसन्त विहार जिला सचिव प्रदीप जी ने बताया कि अगर किसी दिव्यांग को दिल्ली हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में सहयोग की आवश्यकता होगी तो संभव शेखर जी सक्षम की ओर से सहयोग करेंगे।

इस वेबिनार में कुल 70 से अधिक लोगो ने भाग लिया।

        कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्षम इन्द्रप्रस्थ के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी, आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी ,वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी, वसन्त विहार जिला उपाध्यक्ष बहन मंजू खारी जी, सह सचिव डॉ रामप्रताप जी व अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण  सहयोग रहा।

सादर

प्रदीप मौर्य

सचिव, वसन्त विहार