Sunday, July 17, 2022

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन "Scope of justice for Divyangjan in the Transforming India"





 

सादर प्रणाम 🙏

  दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन "समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल" (सक्षम) की दिल्ली इकाई सक्षम इन्द्रप्रस्थ, के तत्वावधान में *वसन्त विहार जिले* द्वारा 17 जुलाई 2022 को 'अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस' के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का मुख्य विषय *'बदलते भारत मे दिव्यांगजनों के लिए न्याय का स्वरूप' (Scope of Justice for Divyangjan in the Transforming India')* था। इस वेबिनार को दो मुख्य वक्ताओ ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता श्री सम्भव शेखर जी (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) ने दिव्यांगों के लिए उपलब्ध न्याय व्यवस्था की सुगमता और चुनौतियों को बहुत ही व्यवहारिक तरीके से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से दिव्यांग लोग अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रिया से अनभिज्ञ है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा दिव्यांगों के पक्ष में दिए गए कई निर्णयों का उल्लेख करते हुए दिव्यांगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। दूसरे मुख्य वक्ता डॉ अमित सिंह कुशवाहा (प्रोफेसर फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने दिव्यांगों के कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के लिए अलग से कानून होना तो अच्छी बात है ही, परन्तु उसके अतिरिक्त जो भी नए कानून बनाये जाए उस सब मे दिव्यांगों के लिए प्रावधान होने चाहिए। उन्होंने कानून की पढ़ाई के पाठ्यक्रमों में दिव्यागों से संबंधित पाठ्यक्रम शामिल करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बताया दिव्यांग अधिकारों के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। 

     इस अवसर पर वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी ने बताया कि सक्षम का एक एडवोकेसी आयाम भी है जो दिव्यांगों को कानूनी सहायता में सहयोग करता है। वसन्त विहार जिला सचिव प्रदीप जी ने बताया कि अगर किसी दिव्यांग को दिल्ली हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में सहयोग की आवश्यकता होगी तो संभव शेखर जी सक्षम की ओर से सहयोग करेंगे।

इस वेबिनार में कुल 70 से अधिक लोगो ने भाग लिया।

        कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्षम इन्द्रप्रस्थ के प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी, आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी ,वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी, वसन्त विहार जिला उपाध्यक्ष बहन मंजू खारी जी, सह सचिव डॉ रामप्रताप जी व अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण  सहयोग रहा।

सादर

प्रदीप मौर्य

सचिव, वसन्त विहार