Thursday, May 11, 2023

दिव्यांग मित्र योजना का आवाहन

 सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)

         द्वारा 

दिव्यांग मित्र योजना

25 अप्रैल, 2023 (सूरदास जयंती) - 20 जून, 2023 (सक्षम स्थापना दिवस) तक 

 सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) अपने स्थापना दिवस 20 जून, 2008 से ही दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।दिव्यांगजनोंं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक विकास हेतु आयाम, प्रकोष्ठ, सेवा प्रकल्प, अभियान आदि के माध्यम से हम समावेशी समाज बनाने में गहरी प्रयास कर रहे हैं।  हमारे इस प्रयास को संबल प्रदान करने के लिए, " सक्षम " द्वारा चलाए जा रहे "दिव्यांग मित्र योजना" अभियान में अपने परिवार के साथ साथ समाज के सुधीजनों को, इस पुनीत कार्य से जोड़कर, हमें अपना स्नेह प्रदान करें जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।

दिव्यांग मित्र बनाने के लिए प्रति विभाग कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र जी और विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी से ले सकते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को 50 दिव्यांग मित्र बनाना है।

श्री महेंद्र जी : +919911108366

श्री प्रदीप जी : 8896203391

 🙏 रामकृष्ण पूरम विभाग, सक्षम इंद्रप्रस्थ 🙏 

सक्षम भारत - समर्थ भारत

Sunday, May 7, 2023

वार्षिक योजना बैठक -- दिल्ली प्रान्त

                                 वार्षिक योजना बैठक

                             दिल्ली प्रान्त


चंद्रशेखर भाई साहब(राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने कहा कि- 

वार्षिक योजना क्यो बनानी चाहिए?

भारत माता को परम वैभव तक पहुचाना है और दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास की जो बात कही गई है, क्या वो दोनों बाते एक ही है या फिर अलग अलग है? कौन लोग बताएंगे?

         चंद्रवीर भाई साहब ने बताया कि सेवित भी सेवक बन जाए, ऐसा कह सकते हैं। 

वार्षिक योजना अगर ठीक बनाते हैं तो फ़ॉलोऑप लेना आसान होता है, जो योजना बनती है उसे लागू करना आसान होता हैं।

सक्षम का पूरा नाम क्या है? इसे कोई बता सकता है क्या?

समदृष्टि का मतलब समान भाव से देखना, क्षमता का मतलब है कि जिस दिव्यांग के पास जो क्षमता है उसे विकसित करना और अनुसंधान के साथ, मंडल का अर्थ है सामुहिक रूप से कार्य करना, नागपुर में मंडल शब्द का चलन ज्यादा है इसलिए मंडल है

सक्षम की स्थापना कब हुई कोई बता सकता है क्या?

 20 जून 2008 को नागपुर में हुई।

हम राष्ट्रीय दृष्टिकोण से कार्य करते हैं, इसकी क्या विशेषता है? कोई बता सकते है क्या?

राष्ट्रीय का अर्थ है कि कोई कार्य, व्यक्तिगत भाव से नही करना है, बल्कि राष्ट्रीय भावना से कार्य करेंगे। कुछ चाहत का भाव रख कर कार्य नही करना है। 

बुद्ध पूर्णिमा का संदर्भ देते हुए भाई साहब ने बताया कि एक बार भगवान बुद्ध रास्ते मे चलते हुए चींटियों पर पैर रखने से बचते हुए पैर रखा तो उनके शिष्य आनंद ने पूछा कि क्या आप अभी भी पाप पुण्य से बचते हैं क्या? तो बुध्द जी ने बोला कि इसमें में भी मेरा ही आत्मा का भाव है इसलिए बचा न कि पाप पुण्य से। 

दूसरा उदाहरण स्वामी विवेकानंद जी के भाइयों और बहनों का ज़िक्र करते हुए बताये की इस तरह की अपनेपन की भाव रखना है। किसी भी दिव्यांग में भेदभाव की भावना नही रखना है। सेरेब्रल पाल्सी और ऑटिज्म एक उभरती हुई बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय समस्या है।

इसके अतिरिक्त सक्षम के 6 महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, उसे कोई बताये?

प्रथम कार्यक्रम- सूरदास जयंती है, इस दिन किसी दिव्यांग को सम्मानित करते हैं

दूसरा कार्यक्रम- 20 जून सक्षम स्थापना दिवस- इस दिन अन्य संगठनों के साथ मिलकर कार्य करना।

तीसरा- रक्षाबंधन- inclusive कार्यक्रम मानना, इस दिन सरकारी अधिकारियों को भी रक्षाबंधन बद्ध कर सकते है।

चौथा- कार्निया मुक्त अन्धत्व भारत अभियान

पाचवें- अष्टावक्र जयंती 

6वा- विश्व विकलांगता दिवस

2 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस कांड में 2.5 लाख बच्चे दिव्यांग हुए, इसलिए UNO ने इस दिन को विश्व विकलांग दिवस घोषित किया। RPWD एक्ट भी इसी दिन पारित हुआ।

2025 तक कुछ लक्ष्य घोषित किया गया है। क्यो इस वर्ष को ही लक्ष्य घोषित किया गया कोई बताएगा क्या?

संघ के शताब्दी वर्ष के कारण हैं, क्योंकि हम संघ से सम्बंधित है।

प्रान्त स्तर पर सभी आयामो में दायित्वाव हो,

जिले स्तर पर कम से कम 40% दिव्यांग हो

जिले स्तर पर कम से कम 10 लोगों की टीम हो, प्रयास करना है अपनी कार्यकारिणी पूर्ण हो जाये, जिला स्तर पर कम से कम विभाग स्तर पर एक दिव्यांग सेवा केन्द्र हो

विभाग से नीचे(जिले) की इकाई में एक संयोजक की नियुक्ति हो जाये। जहा जिला न हो या पूर्ण हो गई हो तो वहाँ तहसील स्तर पर संयोजक की नियुक्ति हो जाये

सबसे महत्वपूर्ण- सक्षम के कार्यकर्ता का स्वभाव कैसा हो?

    जिसको जो कार्य दिया गया है, उसे वह कार्य लग्न से करना चाहिए, बिना अन्य कार्य मे हस्तक्षेप किये। इसे कैसे करेंगे? इसके लिए सुनने की आदत डालनी चाहिए, अपना ईगो साइड में रखना चाहिए, छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए जिससे लोगो का दिल जीत जा सके। अपने ही गलती पर मंथन करना चाहिए। कभी भी अपने दुःख के लिए दूसरे पर आरोप लगाने की बजाय आत्मविश्लेषण करना चाहिए। लोगो की गति के साथ चलने की आदत डालनी चाहिए। दिव्यांग लोगो को समझना और किस प्रकार से उनके साथ अच्छा तालमेल बिठा सके इसका ध्यान रखना चाहिए। 

देने का स्वभाव रखना चाहिए, न कि लेने का स्वभाव रखना चाहिए।

जो कुछ अच्छा है उसे देना है,

सामूहिक निर्णय का स्वभाव चाहिए, 

सबको साथ ले कर चलने का स्वभाव चाहिए

व्यवहार कुशलता(Common sense) से कार्य करना चाहिए

    इस पर एक कहानी सुनाता हूँ

     एक बहुत प्रसिद्ध ज्योतिषा चार्य थे उनके घर एक बच्चा होना था, उन्होंने बोला था कि जब बच्चा पैदा हो तो उसे तुरंत एक स्थान पर रख कर नीबू रखने की की थी,। बच्चा पैदा हुआ तो वैसा ही किया गया। तो ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह बच्चा अपने पिता की हत्या करेगा। इस बात को सुनकर पिता ने अपने घर को छोड़ दिया, और घर न आने की ठान ली क्योंकि वो अपने बेटे पर यह कलंक नही लगना चाहते थे। पिता घर छोड़ कर चले गए।

फिर बेटा बड़ा हुआ, और वो भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चल कर ज्योतिषाचार्य हुआ। 

फिर राज्य में वर्षा को लेकर राजा ने घोषणा की कि जो ज्योतिषाचार्य वर्षा को लेकर सही जानकारी देगा उसे पुरस्कृत किया जायेगा और जो गलत जानकारी देगा उसे मृत्यु दंड दिया जायेगा। 

इसी प्रकार अपना common sense लगाने की जरूरत है।

ये जो सामाजिक और सेवा का कार्य मिला है उसे करना चाहिए।

दूसरा सत्र

कमलाकांत भाई साहब

यहाँ ज्यादातर लोग युवा है

सामान्य रूप से हम वार्षिक योजना बनाते हैं। योजना हम दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक योजना बनाते हैं।

वार्षिक योजना बनाते समय क्या क्या तय करना चाहिए?

दूसरा स्तर तय करना चाहिए- राष्ट्रीय, प्रान्त, विभाग, जिला, नगर, बस्ती स्तर पर। 

यह बैठक, बैठक नही है, बल्कि संगठनात्मक बैठक है।

हम हर तिथि, कार्यक्रम मना सकते हैं क्या? यह सम्भव नहीं है। कुछ विशेष कार्यक्रम को चिन्हित कर सकते हैं। 

कुछ कार्यक्रम प्रकोष्ठ आधारित मना सकते हैं।

जिला अधिवेशन, प्रान्त अधिवेशन और राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करना है। इस वर्ष प्रान्त अधिवेशन करना है। दीपावली के बाद और दिसम्बर से पहले करना है। 

50,000 भागीदार के साथ प्रान्त अधिवेशन करना है, जिसमे दिव्यांग लोगों की उपस्थिति अच्छी होनी चाहिए।

इसके लिए हमे अच्छे कार्यकर्ता चाहिए, कार्यकर्ता होंगे तो धन भी मिल जायेगा। 

इसके लिए सूची, नगर/जिला का मानचित्र बनाए जो लोग सामाजिक कार्य(धन दे) कर सके।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के सभी प्रान्त से 10 कार्यकर्ता आएंगे। उसके लिए आप लोगो को योजना बनानी है।

प्रकोष्ठ, आयाम आधारित योजना बनानी चाहिए। 

विषय- दिव्यांग सेवा केंद्र 

जिस प्रकार से मठ, मंदिर, कार्यालय विभिन्न कार्यों को करने के लिए होती हैं, उसी प्रकार से दिव्यांग सेवा केंद्र, दिव्यांग कार्यो के लिए धुरी है।


जिस प्रकार से सरकार के 40 क्षेत्रीय कार्यालय, दिव्यांग जनों के लिए है। उसी प्रकार से जिला दिव्यांग केंद्र स्थापित कर सकते हैं।

दिव्यांग सेवा केन्द्र का अर्थ कार्यकर्ता का घर। स्थान, व्यक्ति, समय। यह आपका छोटा सा कार्यालय होगा।

सब लोग आप लोगों(दिल्ली) को देख रहे हैं, राष्ट्रीय स्तर पर आप लोगो को प्रेरणा स्रोत बनना है

अग्रिम योजना के लिए विभाग के लोग निम्नलिखित कमरा में जाए

यमुना 114

पूर्वी-116

दक्षिणी- 

आर के पूरम विभाग - 11


तृतीय सत्र

तृतीय सत्र की शुरुआत चंद्रवीर भाई द्वारा, सक्षम गीत 'सक्षम भारत समर्थ भारत यह अभियान चलाना है।' के गायन से शुरू की गई।

चतुर्थ सत्र  

मनोज जी (वित्त विषय विद्द)

दिव्यांग मित्र योजना में राशि एकत्रित करते समय पैन नम्बर लेना है।

1999 तक राशि ले सकते हैं

2000₹ से अधिक के लिए चेक, ऑनलाइन, ही ले सकते हैं। पैन लेना अतिआवश्यक है।

ATG के तहत छूट मिलती हैं।

गुप्त दान में भी नाम, मोबाईल No, ईमेल जरूर लेना है। बिना मोबाइल, ईमेल के गुप्त दान भी नहीं लेना है। 

पंचम सत्र--  प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ता सत्र 

देवेंद्र जी संगठन मंत्री

किसी विभाग/जिले ने प्रशिक्षण की कोई योजना बनाई है क्या?

खेमचंद भाई (झंडेवाला) विभाग ने बनाया हुआ है

कितने ऐसे कार्यकर्ता है जिन्हें 21 प्रकार की दिव्यांगता की जानकारी है?

कितने ऐसे कार्यकर्ता है जिन्हें सक्षम के बारे में बताना हो तो बता सकता है?

आयामो को भी प्रशिक्षण की आवश्यकता है

किसी आयाम प्रमुख ने किसी प्रशिक्षण की योजना बनाई है क्या??

महिला आयाम ने 'स्वास्थ्य माता स्वास्थ्य शिशु' प्रशिक्षण कराया था।

हम सभी कार्यकर्त कम या अधिक सभी लोग कार्य करते हैं।

दिव्यांगता का क्षेत्र सेवा में भी सेवा का भाव है।

छटा सत्र

दयाल सिंह पंवार जी

सभी दायित्वाव वास्तव में कार्यकर्ता ही है। इसलिए कार्यकताओं को अपने दायित्व को हमेशा याद रखना होगा।

कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी कड़ी होती हैं। कार्यकर्ता को ऊर्जा के साथ अनवरत कार्य करते रहना चाहिए।

सामाजिक जीवन मे कार्य करते हुए निराश नहीं होना चाहिए।

NEC की बैठक में आप सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।


Friday, May 5, 2023

दिव्यांग मित्र योजना

 सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)

         द्वारा 

दिव्यांग मित्र योजना

25 अप्रैल, 2023 (सूरदास जयंती) - 20 जून, 2023 (सक्षम स्थापना दिवस) तक 

 सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) अपने स्थापना दिवस 20 जून, 2008 से ही दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।दिव्यांगजनोंं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक विकास हेतु आयाम, प्रकोष्ठ, सेवा प्रकल्प, अभियान आदि के माध्यम से हम समावेशी समाज बनाने में गिलहरी प्रयास कर रहे हैं।  हमारे इस प्रयास को संबल प्रदान करने के लिए, " सक्षम " द्वारा चलाए जा रहे "दिव्यांग मित्र योजना" अभियान में अपने परिवार के साथ साथ समाज के सुधीजनों को, इस पुनीत कार्य से जोड़कर, हमें अपना स्नेह प्रदान करें जिससे दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।

दिव्यांग मित्र बनाने के लिए प्रति विभाग कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र जी और विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी से ले सकते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को 50 दिव्यांग मित्र बनाना है।

श्री महेंद्र जी : +919911108366

श्री प्रदीप जी : 8896203391

 🙏 रामकृष्ण पूरम विभाग, सक्षम इंद्रप्रस्थ 🙏 


विभाग सचिव,

 दिल्ली सक्षम

 सक्षम भारत - समर्थ भारत 

Sunday, April 30, 2023

संत सूरदास जयन्ती- 2023 कार्यक्रम

 । सक्षम भारत समर्थ भारत ।

संत सूरदास जयन्ती- 2023

सक्षम इन्द्रप्रस्थ, महरौली जिला, आर. के. पुरम विभाग द्वारा संत सूरदास जयंती का आयोजन अक्षय प्रतिष्ठान, डी-तृतीय, वसंत कुंज, नई दिल्ली, में दिनांक 30 अप्रैल 2023 को सुबह में 10 से दोपहर 12 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय प्रो. दयाल पवार, एल. बी. एस., विश्वविधालय, राष्ट्रीय संरक्षक, सक्षम; विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता डालमिया, सचिव, अक्षय प्रतिष्ठान, तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. संजीव कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय, प्रान्त दृष्टि प्रकोष्ट, सक्षम को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात आदरणीय अतिथियों के द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रजोलन के साथ हुई। सक्षम का दृष्टिकोण एवं परिकल्पना का पाठ श्रीमती नीलम जी ने किया। इसके पश्च्यात युवा प्रमुख श्री सुदर्शन जी ने सक्षम की प्रस्तावना और परिचय सभी को दिया और सक्षम के विभिन्न प्रकोष्ट, आयाम, CAMBA, दिव्यांग मित्र की योजना, निवेदिता छात्रावास इत्यादि कार्यकर्म के बारे में अवगत कराया।  

कार्यकर्म के मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. संजीव कुमार, प्रान्त दृष्टि प्रकोष्ठ ने  सूरदास जी के जीवन, उनकी रचनाओं, काव्यत्व के बारे में महत्वपूर्ण घटनाओं और विचारों की प्रस्तुत किया। उन्होंने भगवान् बुद्धा का उल्लेख करते हुए बताया की, कोई व्यक्ति किसी के पथ के लिए सदैव मार्ग प्रशस्त नहीं कर सकता केवल आत्मज्ञान के प्रकाश से ही हम सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। सूरदास जी लाखों दृष्टि बाधितों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होने सभी को सूरदास जी के जीवन और उनके संघर्ष तथा उनकी हरी से भक्ति और प्रेम से सभी को अवगत कराया। उनके दोहों के माध्यम से उन्होंने संत सूरदास के प्रेम, त्याग और सम्मान की भावना को अपने जीवन में उतारने की बात कही। उन्होंने व्याख्यान के माध्यम से बताया की दिव्यांग भाई बहन लाचार नहीं अपितु दिव्य शक्ति से परिपूर्ण हैं । साथ ही उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला की, कैसे दिव्यांगता व्यक्ति के लिये और समाज के लिए बाधा नहीं, अपितु इसका अभिन्न अंग है जो राष्ट्र प्रेम और अपनी कर्तव्य के लिये हर समय प्रेरित करता है। उन्होने सक्षम द्वारा पुरी राष्ट्र में चलाए जा रही अभियान जो की दृष्टिबाधित जनों के लिए किया जा रहा है, उससे से भी परिचित कराया। ये बात कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता डालमिया जी ने सक्षम के कार्यकर्म की सराहना की। उन्होंने अक्षय प्रतिष्टान के दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यक्रमों से भी अवगत कराया।  

आदरणीय प्रो. दयाल पवार, एल. बी. एस., विश्वविधालय, राष्ट्रीय संरक्षक, सक्षम ने अपने मधुर और बोद्धिक वाणी से सभी कार्यकर्ताओं और अतिथिगन को सेवा भावना से ओत-प्रोत किया। वे श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के रूम में व्याकरण विभाग में कार्यरत है। आदरणीय दयाल पवार जी सक्षम के राष्ट्रीय संरक्षक हैं, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत सलाहकार समिति के सदस्य हैं, NIEPVD देहरादून, भारत सरकार के कार्यकारी परिषद् के सदस्य हैं। वे हिंदी और संस्कृत भाषाओँ के कवि हैं, तथा विभिन्न गतिविधियों में सौ से अधिक पुरस्कार प्राप्त किये। 

उन्होंने संत सूरदास जयंती के आयोजन का महत्त्व बताते हुए, कहा की कैसे भक्ति के माध्यम से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। संत सूरदास दृष्टिबाधित होने के बावजूद अपना अटल स्थान हिंदी साहित्य में बना पाए, यह अपने आप में एक महतवपूर्ण घटना है। उनके समय की तुलना में, आज के समय में कई साधन, तकनीक मौजूद हैं, और हमें इसका लाभ उठा कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी चाहिए। उन्होंने सक्षम इन्द्रप्रस्थ संस्थान के उद्देश्य को बताते हुए बताया की कैसे यह संस्था राष्ट्रीय, प्रान्त, विभाग, जिला, नगर और बस्ती स्तर तक पहुच कर समाज और सरकार के बीच पुल का काम करता है। इसके अलावे कैसे अन्य संस्थाओं के साथ जुड़ कर उनके कामों में मदद और विस्तार का भी प्रयास करते है। उन्होंने संगठन की शक्ति पर जोर दिया, और कहा की कैसे संघटित होकर भगवान् राम ने रावणों की बड़ी सेना को हराया और इसीलिए हमें संगठन की शक्ति और निष्ठा पर जोर देना चाहिए। सिर्फ सक्षम ही नहीं, बल्कि जो भी व्यक्ति जिस भी संस्था से जुड़े हुए हैं उनका सम्मान करें। उन्होंने दैनिक जीवन में अनुशासन और कर्त्व्यनिष्टता के महत्व को बताया और जोर दिया की कैसे हम इन् आदर्शों को मान कर स्वामी विवेकानंद, सुभाष चन्द्र बोस, और भगवान् राम जैसा बन सकते है। महान कार्य करने के लिए उच्च और धनी परिवार में जन्म लेना जरुरी नहीं हैं बल्कि इन् महापुरुषों के आदर्श को मान कर हम अपने जीवन में सिर्फ अपने लिए ही नहीं, परुन्तु इस समाज और विश्व के लिए योगदान दे सकते हैं।  

कार्यकर्म में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्म, योग अभ्यास, विचारों का आदान प्रदान किया गया। तथा अंत में नाश्ता और चाय का आयोजन सभी अतिथियों और दिव्यांगजनों के लिए किया गया।  

हमारे कार्यकर्ता श्री दिव्यांश जी ने अपने संगीत के कार्यकर्म से सभी का मनोरंजन किया। श्रीमती पूजा जी ने योग का अभ्यास सभी दिव्यांजन को करवाया और यह प्रयास ख़ास कर बच्चों को काफी पसंद आया।  


इस अवसर पर सक्षम इंद्रप्रस्थ प्रान्त उपाध्यक्ष और विभाग पालक श्री गोपाल परिहार जी, आ.र.के पूरम विभाग के विभाग सचिव श्रीमान हैरी जी, विभाग उपाध्यक्ष तथा क्रीडा प्रमुख श्री मनोज जी, विभाग युवा प्रमुख श्री सुदर्शन जी, वसंत जिले के सचिव श्री प्रदीप जी, महिला प्रमुख श्रीमती नीलम जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री महिंदर जी, श्री शुभदीप जी, श्रीमती प्रियंका जी, श्रीमती पूजा जी, पूजा जी, श्री सुभाष जी, श्री शुभम नौटियाल जी, श्री राहुल जी, अन्य कार्यकर्ता तथा NAB, Progressive Trust for Blind students, Mehrauli  के दृष्टिबाधित छात्र उपस्थित रहे।

कुल संख्या : 62

महिला : 14

पुरुष : 48

दिव्यांग बंधुओं की संख्या : 36

दिव्यांग महिला की संख्या : 2




Monday, April 24, 2023

अमर ज्योति, नेत्रदान महादान

 अमर ज्योति 

💐 सादर श्रद्धांजलि 💐

 नेत्रदान - श्रीमती सावित्री गुप्ता जी

 आयु - 74 वर्ष

 निवास - डब्ल्यू. ज़ेड -1672/3, नांगलराय, जेल रोड, नई दिल्ली - 110046

 शोकाकुल - पुत्र श्री नवनीत गुप्ता जी(9312278752) व समस्त गुप्ता परिवार ।

 सहयोग - श्री अशोक जी, रा. स्वयंसेवक संघ, नांगलराय श्रमिक कार्य प्रमुख व श्री तरुण जी नांगलराय व श्री त्रिभुवन जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सक्षम दिल्ली प्रान्त।

 हार्दिक संवेदना 

इस मानवीय कार्य के द्वारा दृष्टि बाधितों को नेत्र ज्योति प्राप्त होगी। "सक्षम इन्द्रप्रस्थ" श्रीमती सावित्री गुप्ता जी के परिवार का इस सामाजिक दायित्व को निर्वहन करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

 श्रद्धांजलि 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे व परिवार को हुए कष्ट  को सहने की शक्ति दे।

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।।

 नेत्रदान, अंगदान व देहदान के लिए सम्पर्क सूत्र :- 1800111090(Toll Free)

Sunday, April 9, 2023

धीमही प्रकोष्ट द्वारा 'विश्व आटिज्म जागरूकता माह' के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

 विश्व आटिज्म जागरूकता माह🚩 

दिनांक 09.04.2023  को विश्व आटिज्म जागरूकता माह पर सक्षम इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रान्त के धीमही प्रकोष्ट के अन्तर्गत दिव्यांगों के द्वारा प्रतिभा प्रर्दशन का एक सुंदर एवं भव्य कार्यक्रम अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल, दिलशाद गार्डन नई दिल्ली में किया गया। 

सक्षम दिल्ली प्रान्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण जी, मुख्य अतिथि कमांडर श्रीरंग बिजूर जी अध्यक्ष "परिवार"  संगठन जो कि  दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों  के द्वारा चलाया जाता है। आप स्वयं ऑटिस्टिक बच्चे के अभिभावक हैं एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मयंक त्रिपाठी जी,NIOS(National Institute of Open School) में दिव्यांगता सलाहकार के रूप में कार्यरत है। प्रान्त सह महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी व प्रान्त सचिव  श्री रमेश जी द्वारा दीप  प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मानसिक मंदता बाधित  बालिका सुश्री लालिमा द्वारा सरस्वती वन्दना के गायन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

सक्षम दिल्ली प्रान्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण जी ने सक्षम का परिचय व सक्षम दिल्ली प्रान्त के द्वारा चलने वाले प्रकल्पों की संपूर्ण कार्यप्रणाली के बारे में बताया। सक्षम द्वारा चलाए जा रहे सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र जो कि गोल मार्किट NDMC के भवन में संचालित है ।  इस केंद्र से अब तक लगभग  750 दिव्यांग बालक - बालिकाओं को सेवा दी जा चुकी हैं । यहां पर  दिव्यांगों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण, ब्रेल प्रशिक्षण ,स्पीच थेरपी, ऑक्यूपेशनल थेरपी एवं विशेष शिक्षा आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त इस दिव्यांग सेवा केंद्र में सभी प्रकार के दिव्यांगों को निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाती है:-

* सरकारी योजनाओं की जानकारी देना। 

* सरकार व दिव्यांगों के मध्य पुल का कार्य करना। 

* दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाना।

* दिव्यांगता UDID कार्ड बनवाना ।

* परामर्श सेवा इत्यादि। 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कमांडर श्री श्रीरंग बिजूर जी द्वारा ऑटिज़्म वाले बच्चों की समाज में भागीदारी पर जोर दिया।  इसके साथ ही बच्चों की सामाजिक सहभागिता एवं सामजिक स्वीकार्यता के महत्व को भी बताया। श्री बीजुर जी द्वारा आटीज्म बच्चों के अभिभावको को अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने को कहा गया। इसके साथ ही बच्चों के संप्रेषण को बच्चों के बोलने से ज्यादा महत्व दिया गया। उनके द्वारा यह  भी बताया गया की बच्चों के IQ पर नही बल्कि EQ और SQ पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और  उनके विकास पर कार्य करना चाहिए।

 आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ मयंक त्रिपाठी जी द्वारा NIOS की दिव्यांगों  की शिक्षा में भूमिका के बारे में बताया। NIOS   के SAIED केन्द्र के बारे में भी जानकारी दी जो दिव्यांग बाल - बालिकाओं के लिए समर्पित है, इसमें दिव्यांग छात्रों को उनकी क्षमता एवं गति के अनुसार अपना अध्ययन जारी रखने की सुविधा मिलती है।  इसमें विद्यार्थी सेकेंडरी स्तर पर अपने पसंद के अनुसार 5 विषयों का चयन कर सकता है जिन्हें वह 5 वर्षो में उत्तीर्ण कर अपना कोर्स पूरा कर सकता है । इस स्तर पर बधिर दिव्यांगों के लिए सांकेतिक भाषा को एक विषय के रूप में भी चयन कर सकते है , जिसकी घोषणा हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2021 में की थी। 

कार्यक्रम में ऑटिस्टिक बच्चा प्रत्युष, बालिका आव्यआ की सुंदर नृत्य प्रस्तुति। देवांश  द्वारा सुंदर गायन और कई बालक बालिकाओं द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां।  

कार्यक्रम में कुल 120 आटिज्म दिव्यांग बालक  - बालिकाओ एवं उनके अभिभावकों को शामिल करते हुए कुल 180 व्यक्ति उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती एकता जी (धीमही पूर्वी विभाग प्रकोष्ट प्रमुख ) और  धन्यवाद ज्ञापन डॉ फैजुला जी (धीमही प्रान्त प्रकोष्ट प्रमुख) द्वारा किया गया ।

 कार्यक्रम की विशेषता  विशेष आकर्षण सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र गोल मार्किट के बच्चो द्वारा निर्मित प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक व बच्चों का फैशन शो जो ऑटिज्म पर आधारित था।


60 कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी 

प्रान्त - 7 

यमुना विहार - 3

पूर्वी - 5

दक्षिणी - 1

आर के पुरम - 6

उत्तरी - 4

झंडेवालान  - 6

युवा  - 15

दिव्यांग सेवा केंद्र - 13






Monday, March 27, 2023

मन की बात के 99वें एपिसोड में प्रधानमंत्री जी ने अंगदान विषय पर अपने विचार व महानुभावों की गाथा सुनाई

 " नेत्रदान - अंगदान - देहदान महादान " 

     मन की बात के 99वें एपिसोड में प्रधानमंत्री जी ने अंगदान विषय पर अपने विचार व महानुभावों की गाथा सुनाई।

    आप भी नेत्रदान - अंगदान - देहदान का पुण्य संकल्प लेकर किसी को नया जीवन देने के कार्य में भाग ले। 

 इसके लिए आप सक्षम के Toll free No. 1800111090 द्वारा हमसे संपर्क कर सकते हैं।


सक्षम भारत - समर्थ भारत 

 नीचे लिंक से मन की बात का यह एपिसोड देखें व सुने 👇 


https://fb.watch/jvCUJd5I09/