Sunday, December 26, 2021

दिल्ली प्रांत कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग

 🕉️🚩 *सक्षम भारत-समर्थ भारत* 🚩🕉️


       *दिल्ली प्रांत कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग*


दिल्ली प्रांत कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग  दिनांक 26 दिसंबर 2021 को  सेवाधाम विद्या मन्दिर, मण्डोली दिल्ली -93 मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि सेवाधाम विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र जी* रहे। 

       प्रशिक्षण वर्ग  में पाॅ॑च सत्र रहे।  सत्रों के विषय निम्नलिखित रहे :-

1. *प्रथम सत्र -* उद्घाटन, अन्धत्वमुक्त बस्ती अभियान (Preventable Blindness free Basti) व बस्ती सर्वेक्षण  -  श्री गोपाल कृष्ण जी, प्रान्त सचिव।

2. *द्वितीय सत्र :* काॅर्नियल  अन्धत्वमुक्त दिल्ली व धन संग्रह -  श्री त्रिभुवन जी, प्रान्त उपाध्यक्ष।

3.  *तृतीय सत्र :* कार्यकर्ता दायित्व बोध - डॉ. मामचंद जी, प्रान्त सह सचिव। 

4.  *चतुर्थ सत्र :* RPwD Act 2016 - श्री पंकज जी, अधिवक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय।

5. *समापन सत्र :* डॉ. दयाल सिंह जी, अखिल भारतीय संरक्षक सक्षम।

    समापन सत्र में  डॉ. दयाल सिंह जी, ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर सक्षम द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। आपने आगामी वर्षों में सक्षम दिल्ली को नवीन ऊंचाई पर ले जाने  का आवाह्न किया। आपने  2022 में विभाग स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने के लिए कहा। इसी सत्र में *सक्षम परिचय* पुस्तक का विधिवत विमोचन किया किया गया।

         कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के सभी *8 विभागों* के कार्यकर्ताओं का  प्रतिनिधित्व रहा। *7 दिव्यांग बन्धुओं* की भागीदारी रही। कुल *98 कार्यकर्ता व 3 अतिथियों* की उपस्थिति रही। जिसमें *22 महिला* कार्यकर्ता *76 पुरुष* कार्यकर्ता रहे। मंचसंचालन विभाग अध्यक्ष श्री ओमपाल जी ने किया और आभार प्रान्त सह सचिव डॉ.  अमित जी ने ज्ञापित किया।