दिनाँक- 9/10/2021, समय- शाम 7:0-8:0 बजे।
इस बैठक में विभाग के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय हुआ ओर भविष्य में संचालित की जाने वाली योजना पर चर्चा किया गया।
श्रीमान देवेंद्र जी द्वारा निम्नलिखित कार्यो की योजना का सुझाव दिया गया-
1- प्रत्येक जिले में दिव्यांग सेवा केंद्र स्थापित की जानी चाहिए।
2- दिव्यांग छात्रावास संचालित कर सकते हैं
3- ऑक्यूपेशनल थेरेपी संचालित कर सकते हैं।
4- महिलाओं के लिए जागरूक माता-स्वास्थ्य शिशु अभियान चला सकते है।
5- स्क्राइब टीम तैयार कर सकते है।
6- ऑडियो बुक तैयार कर सकते है।
7- कानूनी सहायता के लिए एडवोकेसी टीम तैयार कर सकते है।
8- पार्को और अन्य सार्वजनिक स्थानों/ संस्थाओं में दिव्यांगों के अनुकूल प्रवेश द्वार लगाने हेतु MCD और जिलाधिकारी को सुझाव पत्र दे सकते हैं।
9- 3 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने की योजना बनाना
श्रीमान हरी जी ने भी कुछ सुझाव दिए, जो निम्नलिखित है-
1- महीने में एक शरीरिक एवं एक ऑनलाइन बैठक होगी चाहिए
2- आपस मे चर्चा को आगे बढ़ा कर कार्य किया जाय।
3- सभी कार्य योजना एवं कार्यक्रम को गूगल फॉर्म के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए।
श्रीमान जवाहरलाल जी ने भी कुछ सुझाव और योजना प्रस्तुत किए-
1- अक्टूबर माह के अंत तक वैक्सिनेशन कैम्प संचालित कर सकते है।
2- अभिषेक जी और प्रियंका जी उपलब्ध डेटा से संपर्क करके 5 दिन में रिपोर्ट करेंगे। फिर वैक्सीनेशन कैम्प के बारे मे विचार किया जायेगा।
3- 2-5 दिन में jnu के दिव्यांगों का डेटा एकत्रण कर ले। हरि जी और प्रियंका जी प्रदीप जी को इसमें मदद करेंगे।
4- संस्थाओं में टोली बनाकर जा सकते हैं और उनका डेटा एकत्रित कर सकते है।