Thursday, January 26, 2023

गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

नमस्कार
26 जनवरी 2023 को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय-2, दिल्ली कैंट, आर के पुरम सेक्टर-8 में आयोजित परेड़ कार्यक्रम में सक्षम इंद्रप्रस्थ के आर के पुरम विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। 

सक्षम इंद्रप्रस्थ और प्रोग्रेसिव ट्रस्ट की सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयुक्त टीम ने देशभक्ति गीत के गायन में भाग लिया।  संगीतकारों ने अपने मधुर संगीत और वाद्ययंत्रों के माध्यम से स्रोताओं के अन्तःमन में देशप्रेम की भावन से ओतप्रोत कर दिया। जब ये दिव्यांग संगीतकार अपने गायन शुरू किए तो पूरा पंडाल तालियों से गूँजने लगा। संगीतकार अमित पूरी, रानी पटैट, मुराद, और लक्ष्मी द्विवेदी ने देश भक्ति की धुन पर अलग- अलग संगीत गाये। सक्षम की इस टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार जी ने सभी संगीतकारो को संस्मरण चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर व्यक्ति कुछ करना चाहे तो उसके लिए कोई बाधा रुकावट नही बन सकती हैं। 

स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को नेत्रदान और देहदान करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने के लिए सक्षम इंद्रप्रस्थ द्वारा इस समारोह में स्टॉल भी लगाया गया था। इस अवसर पर तीन लोगों ने परिवार की सहमति से मृत्यु पश्चात अपने सम्पूर्ण शरीर को दान करने का महा संकल्प लिए। 13 बच्चों ने मृत्यु पश्चात अपने नेत्र को दान करने का संकल्प लिए। 11 महिलाओं ने मृत्यु पश्चात अपने नेत्र को दान करने का संकल्प लीं और 21 पुरुषों ने मृत्यु पश्चात अपने नेत्र को दान करने का संकल्प लिए। 

स्टॉल का निरीक्षण करने आये नई दिल्ली जिला के जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार राय जी ने सक्षम के कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्हें नेत्रदान और देहदान का संकल्प लेने के लिए समाज को जागरूक करने का सक्षम का कार्य बहुत अच्छा लगा। उन्होंने इस दिशा में समाज में अधिक जागरूकता फैलाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस कार्य में लगे सक्षम के कार्यकर्ता प्रदीप मौर्य, रामप्रताप, पुष्पराज, प्रियंका मौर्या, यशवंत कुमार, कमलेश कुमार, को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किए। 

जिलाधिकारी महोदय ने सक्षम द्वारा नेत्रदान, देहदान और रक्तदान के लिए संकल्प हेतु समाज में जनजागरूकता फैलाने और उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने के लिए ट्रॉफी, स्मरण चिन्ह और प्रसस्ति पत्र दे कर सम्मानित किए। उन्होंने सक्षम के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशस्ति पत्र दिए और उन्हें समाज के सबसे कमजोर कड़ी के लिए कार्य करने के महत्व की प्रशंसा की।  

इस अवसर पर सक्षम इंद्रप्रस्थ के आर के पुरम विभाग के अध्यक्ष डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा कि "सक्षम की सफलता और उसके कार्यकर्ताओ का जिला प्रशासन द्वारा सम्मान किया जाना बहुत बड़ी बात है। देश मे इस प्रकार से युवाओं द्वारा स्वार्थ रहित, नेक नियति से दिव्यांगों के लिए कार्य करना और समाज का दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होना देश के उन्नति का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सक्षम दिव्यांगों के अनुकूल सुगम्य वातावरण और आवागमन के निर्माण के प्रति संकल्प बद्ध है।"

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान देवेंद्र जी, प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल राम परिहार जी, डॉ प्रशांत साहू जी, डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, हैरी सिंह जी, नीलम जी, सुदर्शन जी, प्रदीप मौर्य जी, रामप्रताप जी, पुष्पराज जी, प्रियंका मौर्य जी, कमलेश जी, मीनू कश्यप जी, मंजू खारी जी, आदि महानुभावों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन और योगदान रहा।

देहदान संकल्प की संख्या- 3

नेत्रदान संकल्प की संख्या- 45

नेत्रदान संकल्प की संख्या(बच्चों) - 13

नेत्रदान संकल्प की संख्या(महिला) - 11

नेत्रदान संकल्प की संख्या(पुरूष) - 21

समारोह में शामिल लोगों की संख्या- 2000+

                                                 सक्षम भारत - समर्थ भारत

सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम

Tuesday, January 17, 2023

राष्ट्रीय युवा दिवस 2023

 


दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम(समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) की दिल्ली इकाई के वसंत विहार जिले द्वारा 17 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ऑनलाइन वेविनार का आयोजन किया गया। डॉ रणधीर कुमार और डॉ दीपनारायण पांडेय जी द्वारा संबोधित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ रणधीर जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से संबंधित विभिन्न घटनाओं को वेविनार में उपस्थित स्रोताओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वामी जी अपने जीवन काल के दौरान कई पश्चिमी देशों का भ्रमण किया। वे पश्चिमी देशों की तकनीक और भारत के आध्यात्मिक ज्ञान के सम्मिलित ज्ञान-विज्ञान पर बल देते थे। डॉ रणधीर जी ने एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया कि, जब हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिले तो, उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि मैं उसी शिकागों से आता हूँ जहाँ स्वामी विवेकानंद जी ने अपना प्रभावशाली भाषण दिया था, जिससे यह प्रतीत होता है कि आज भी पश्चिमी देश के लोगों दिलों में स्वामी जी का मान और सम्मान हैं। 

विशिष्ट वक्ता डॉ दीपनारायण पांडेय जी द्वारा सक्षम का उद्देश्य और स्वामी जी के सार्थक जीवन के चार बिन्दुओ शारिरिक, सामाजिक, बौद्धिक, और आध्यात्मिक ज्ञान को बहुत गहराई से वर्णित किया गया। उन्होंने बताया कि सक्षम का उद्देश्य स्वामी जी के "नर से नारायण सेवा" के सिद्धांत के समतुल्य है। स्वामी जी के इस सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति को पहले मानव की सेवा करनी चाहिए, फिर नारायण की, और सक्षम दिव्यांगों के उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक का अर्थ केवल पूजा पाठ करना नहीं है, बल्कि अपने पर्यावरण की देख-रेख करना और उसका कल्याण करना भी है। उन्होंने कहा कि जैसे एक छोटे से ताँबे के तार के बिना बिजली का बल्ब कार्य नही कर सकता, उसी प्रकार युवाओं के बिना देश उन्नति नही कर सकता। देश और समाज को बनाने की शक्ति केवल देश के युवाओं में है। आगे उन्होंने कहा कि युवाओं को चिंता नहीं चिंतन करना चाहिए ताकि वे अपना और देश का भविष्य उज्ज्वल कर सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामी जी कहते थे कि गीता पाठ के साथ साथ फुटबॉल खेलना भी जरूरी है। जिसका यह अर्थ है कि युवाओं को आध्यात्मिक के साथ साथ शारिरिक और मानसिक रूप से हृष्ट पुष्ट होना चाहिए। अंत मे उन्होंने कहा कि सक्षम का कार्यकर्ता केवल अपने बारे में सोचना नही है बल्कि दूसरों के बारे मे भी सोचना है।

सक्षम भारत - समर्थ भारत

सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम


Wednesday, January 4, 2023

विश्व ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन

सक्षम भारत - समर्थ भारत

नमस्कार

दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन "सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)" की दिल्ली इकाई सक्षम इंद्रप्रस्थ, के तत्वावधान में वसन्त विहार जिले द्वारा 4 जनवरी 2023 को विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार को दो मुख्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता डॉ. श्री अमित कुमार शर्मा जी ने ब्रेल की जीवनी और ब्रेल लिपि के महत्व, भूमिका और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ब्रेल लिपि के लिखावट और तकनीकी को बड़ी ही सरलता से व्याख्या किया। उन्होंने बताया कि यह लिपि एक अंतरराष्ट्रीय लिपि है, और आसान भी है, इस लिपि में केवल छहः बिंदुओं के आधार पर किसी अक्षर को लिखा जाता है। उन्होंने बताया कि आज कल ज्यादातर दिव्यांग बंधु कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं, इसलिए उन्हें लिखने और पढ़ने में कठिनाई होती हैं, ब्रेल लिपि की प्रिंटिंग मशीन हर जगह उपलब्ध नहीं होती हैं और प्रिंटेड कॉपी को संभाल कर रखना भी एक कठिन काम होता है, इसलिए लोग प्रिंटेड कॉपी की जगह डिजिटल कॉपी और अध्ययन पर अधिक बल दें रहे हैं। 

दूसरे मुख्य वक्ता एडवोकेट श्री कमलेश कुमार मौर्य जी ने दिव्यांगों के अधिकार, अधिनियम, के कानूनी पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा किए। उन्होंने 2014 की आईएएस टॉपर इरा सिंघल द्वारा लड़े गए कानूनी लड़ाई की जिक्र करते हुए बताया कि दिव्यांग बंधुओं के लिए कानून और अधिनियम तो है परंतु उनकी स्वीकारता और जानकारी बहुत कम है, जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के हित मे कई निर्णय दिया है। 

डॉ अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में अनुसंधान और नीति निर्माण अधिकारी डॉ संतोष शर्मा जी ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डॉ आंबेडकर अन्तर्राष्ट्रीय केंद्र द्वारा किए जा रहे अनुसंधान के बारे में भी बताया और श्रोताओं को केन्द्र में विजिट करने का आमंत्रण भी दिया।

सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी ने दिव्यांगों के लिए रिजर्व कोटे की समसामयिक स्थिति के बारे में सबको अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में 35 गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्षम इंद्रप्रस्थ के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान देवेन्द्र जी, प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल राम परिहार जी, विभाग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी, जिला उपाध्यक्ष डॉ मंजू खारी जी, डॉ रामप्रताप जी, नीलम जी, विजय शुक्ला जी, हैरी जी, डिम्पल खोखर जी आदि लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम

Saturday, December 3, 2022

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

       

सक्षम भारत समर्थ भारत


🚩सूचना 🚩

सादर नमस्कार,

आशा है कि आप सभी परम पिता परमेश्वर की कृपा से सकुशल पूर्वक होंगे।

सक्षम (समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल)  आर.के. पुरम विभाग के तरफ से विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिनांक 3 दिसंबर को वार्ड नंबर 02, शिव गंगा अपार्टमेंट, महरौली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम की शुरुआत प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू कश्यप जी के द्वारा किया गया श्रीमती मीनू कश्यप जी ने  सक्षम के कार्यकम एवं भविष्य के गतिविधियो के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा आर.के. पुरम विभाग के अध्यक्ष श्री गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और दिव्यांगजनों के सारे मुद्दों को ध्यान से सुना और  समाधान के बारे में चर्चा की। वहा पर सभी सक्षम के कार्यकर्ताओ ने अपना परिचय दिया।  इसके साथ साथ  वहा पर उपस्थित सभी   दिव्यांगजनों ने भी अपना परिचय दिया  और अपने अपने अध्ययन, नौकरी, प्रशिक्षण और आवश्यकताओ के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांग लोगो को ट्रैक शूट का वितरण किया गया।

 इस समारोह में विभाग उपाध्यक्ष श्री मोहिंदर जी, श्री मनोज राठी जी, विभाग युवा प्रमुख श्री सुदर्शन जी, वसंत विहार जिला सह सचिव श्री राम प्रताप जी, श्री महेंद्र जी, अंशु जी, और छात्रावास के 13 छात्रों ने हिस्सा लिया।


   डा. गजेंद्र प्रताप सिंह 

( अध्यक्ष : आर.के. पुरम विभाग )



🇳सक्षम भारत-समर्थ भारत🇮



 

Saturday, November 26, 2022

दिव्यांग अधिवेशन

 दिव्यांगों के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन "समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल" (सक्षम) की दिल्ली इकाई *सक्षम इन्द्रप्रस्थ* के तत्वावधान में आर के पुरम विभाग द्वारा, त्यागी चौपाल, त्यागी मोहल्ला छतरपुर दिल्ली- 67, में *दिव्यांग अधिवेशन'* का आयोजन 26 नवम्बर 2022 को किया गया। अधिवेशन में कुल 150 लोगो की सहभागिता रही। जिनमे लगभग 50 दिव्यांग और 40 महिलाए थी। कार्यक्रम का श्रीगणेश दीपप्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से किया गया। 

अधिवेशन के चार प्रमुख भाग थे। 

*प्रथम चरण* में सक्षम परिचय सत्र जिसमें विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गजेन्द्र प्रताप सिंह जी द्वारा सक्षम की गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से सविस्तार प्रस्तुत किया गया।

*द्वितीय चरण* में दिव्यांग उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों द्वारा दिये गए व्याख्यान रहे जिनमें, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉ अविजित द्वारा 'दिव्यांगता पुनर्वास में सहायक उत्पादों की आवश्यकता एवं भूमिका: सक्रियात्मक संवाद' एवं जेएनयू के खेल विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार जी द्वारा 'शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से  दिव्यांग के जीवन के दृष्टिकोण में परिवर्तन' प्रमुख हैं। इसी सत्र में विभाग के गैर-सरकारी संस्थाओं एवं दिव्यांग खिलाडियों का सम्मान किया गया।

*तृतीय चरण* में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक जो कि रक्तदान एवं दृष्टिबाधित दिव्यांग द्वारा कैसे शिक्षा अर्जित की जाती है के कथानक पर रहा तथा 

*चतुर्थ चरण* में दिव्यांग-शोभायात्रा सत्र का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस शोभा-यात्रा अधिक जागरूक बनाने के लिए ध्वनि प्रसारक यंत्रों एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाले स्लोगन एवं नारों का उपयोग किया गया। शोभा-यात्रा के लिए समाज के मध्य स्थित सघन-आबादी वाले स्थान का चुनाव होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों से बाहर गली में, छतों पर एवं बालकनी में देखने आये। 150 से अधिक लोगों ने शोभा-यात्रा निकाल कर समाज को दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील और जागरूक किया। इस शोभायात्रा द्वारा समाज के लोगों को रक्तदान, नेत्रदान और देहदान के प्रति जागरूक किया गया।


प्रथम सत्र में स्थानीय प्रधान सुरेंद्र सोलंकी जी ने सक्षम के महत्व को सरल शब्दों में बताया। सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष प्रोफेसर गोपाल राम परिहार जी ने 'सभी सुखी हो, सब सक्षम हो' और 'आवाज दो हम एक है', गीतों के माध्यम से सक्षम द्वारा संचालित कला-आयाम के कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों के बारे मे बताया। आर के पुरम विभागाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह जी ने विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों, योजनाओं और कार्यक्रमो के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सक्षम के 7 आयाम है - महिला, क्रीड़ा, कला, रोजगार एवं स्वरोजगार, एडवोकेसी, सक्षम युवा, सक्षम मातृशक्ति, और सक्षम प्रचार। सक्षम के 7 प्रकोष्ठ है- दृष्टि, प्रणव, धीमहि, प्राणदा, सविता, और चरैवेति। सक्षम इन आयामो और प्रकोष्ठों के माध्यम से दिव्यांग सशक्तिकरण और उत्थान के समग्र विकास के लिए कार्यरत हैं। सक्षम का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के, विश्व के सभी दिव्यांगों को सक्षम बनाते हुए उन्हें शिक्षा, रोजगार के सभी संसाधन उपलब्ध करवाना, जो एक सामान्य जन को को भी उपलब्ध हैं।  सक्षम के अखिल भारतीय सह सचिव श्री अभय गुप्ता परगल जी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिव्यांगता विद्यमान हैं। उन्होंने उदाहरण दे कर बताया कि एक कारखाने में एक दिव्यांग व्यक्ति पैकिंग का कार्य करके प्रतिदिन का ₹250 कमाता हैं, महीने 7500₹ कमाता है। इस आय से वह अपना और अपने घर - परिवार की आसानी से आजीविका चला सकता है, जबकि एक ऐसा व्यक्ति जिसे पैकिंग करने नहीं आती है  तो शारिरिक रूप से फिट होने के बाद भी तो वह अक्षम (दिव्यांग) ही हुआ न?  इस प्रकार उन्होंने दिव्यांगों के विशेष गुणों की पहचान और उन्हें को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर के साम्बा जिले में सक्षम द्वारा आयोजित दिव्यांग अधिवेशन की एक प्रेरणादायी घटना का भी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब सक्षम के कार्यकर्त्ता  दिव्यांग अधिवेशन में आमंत्रित करने के लिए एक घर में गये और उस घर की दिव्यांग महिला को अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया तो वह रोने लगी, जब उससे उसके रोने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि यह उसके जीवन मे पहली बार हो रहा है जब किसी दिव्यांग महिला को किसी आयोजन में आमंत्रित किया जा रहा है। सेवानिवृत्त वायु कोमोडोर बालकृष्ण गाँधी जी ने अपने वक्तव्य में सक्षम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है। हमारे समाज के लिए कई अर्थों  में समानता लाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। दिव्यांगों के विकास एवं उन्नति के लिए सदैव तत्परता के साथ कार्य करती है। अपने वक्तव्य में एक श्लोक का गान करते हुए सदैव कार्य करने के लिए जागृति फैलाई तथा सक्षम के साथ जूड़ने व कार्य करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

सक्षम के द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण और उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संस्थाओं और लोगो को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जेएनयू के खेल-कूद डायरेक्टर राकेश जी को दिव्यांग छात्रों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। आसिस्टिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंडियन स्पाइनल इंज्यूरी सेंटर के डॉ नेकराम जी को सम्मानित किया गया। आसिस्टिव तकनीक पर शोध के लिए नेशनल सेंटर फॉर आसिस्टिव हेल्थ टेक्नोलॉजी, आईसीएमआर -aiims के डॉ अविजीत वंसल जी को सम्मानित किया गया।

CSIR-CEERI's पिलानी में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत 95%  सेरेब्रल पाल्सी दिव्यांग डॉ अक्षांश गुप्ता ने बताया कि कैसे बाधाओं को पार करके भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सक्षम के कार्यकर्त्ताओं और युवाओं को लगन, समर्पण और ईमानदारी से किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है का सन्देश दिया।

सक्षम इंद्रप्रस्थ के  सचिव श्री रमेश नेगी जी, संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र जी का मार्गदर्शन तथा प्रांत के उपाध्यक्ष तथा विभाग पालक डॉ गोपाल परिहार जी, विभाग अध्यक्ष, डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, विभाग उपाध्यक्ष, डॉ मोहिंदर आर्य जी एवं डॉ मनोज राठी  के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्त्ताओं, जिला टोली तथा विभाग टीम के अथक प्रयास से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। मेहरावली जिले के माननीय जिला संघ-चालक, श्री सुनील सोढ़ी जी एवं जिला प्रचारक, आदरणीय धर्मेन्द्र जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। सक्षम इन्द्रप्रस्थ के उपाध्यक्ष डॉ आमोद जी एवं तेलंगाना प्रान्त के सचिव श्री करुणाकर जी भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।


*विशेष अनुभव*

दिव्यांग-अधिवेशन में विशेष अनुभव के रूप में नए स्थान और नए कार्यकर्त्ताओं का जुडाव और सहयोग रहा। स्थानीय समाज के विभिन्न समाजसेवी एवं समाज में प्रमुख स्थान रखने वाल गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त विभाग के गैर-सरकारी संगठनों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। दिव्यांगो और महिलाओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी की। शोभा-यात्रा स्थानीय लोगों के लिए एक विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। समाज के स्थानीय लोगों में अपने-अपने घरों से बाहर निकलर एवं झरोखों से शोभा-यात्रा का अवलोकन किया।


*नोट* : सुश्री रिम्पी ने अतिथियों के भाषण की सांकेतिक भाषा में व्याख्या की!


*अधिवेशन में सम्मिलित सदस्यों की संख्या:*


प्रांत - 5

विभाग - 25

जिला - 40

महिला - 40

दिव्यांग - 50


स्नेही

सचिव, रामाकृष्ण पुरम विभाग



Monday, October 24, 2022

दीपावली उत्सव कार्यक्रम;- महरौली जिला


 🌆🎇🎆🌇🎇🎆

दिनाँक 24 अक्टूबर 2022 को सक्षम मेहरौली जिला *आर के पुरम विभाग, दिल्ली प्रान्त* के कार्यकर्ताओं ने *Progressive Trust for Blind* hostel के द्रष्टि बाधित छात्रों  के साथ दिवाली मनाई। सक्षम की ओर से दिवाली तथा भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सुख - समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना की। इस अवसर पर सक्षम सहित 15 दिव्यांग छात्र उपस्थित थे।


धन्यवाद

हैरी 

सचिव, आर.के. पुरम विभाग 

🇮🇳🇮🇳सक्षम भारत - समर्थ भारत🇮🇳🇮🇳