Friday, June 17, 2022

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान

 सक्षम इंद्रप्रस्थ, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण और दिव्यांग लोगों के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए *पर्यावरण जागरूकता अभियान* , निबंध लेखन प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। सक्षम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की टीम आज 17 जून 2022 को जेएनयू में *पौधरोपण और जागरूकता अभियान* चलाया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने और वेदांत स्थल पर वृक्षारोपण (पुष्प के पौधे, सजावटी पौधे और बहुवर्षीय काष्ट के पौधे का पौधारोपण) किया गया। सुश्री डॉ रीता सोनी जी, सहायक प्रोफेसर, नीति विज्ञान अध्ययन केन्द्र और वार्डेन गोदावरी छात्रावास, ने पर्यावरण के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में प्रकाश डाला। पर्यावरण दिव्यांगता को किस प्रकार से प्रभावित करता है और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सरकारी नीतियो को पर्यावरण अनुकूल और दिव्यांग सुगम्य(अनुकूल) नीति को समायोजित किया जाना चाहिए। लोगों को सक्षम के बारे में बताया भी गया। जेएनयू के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी छात्र सक्षम के बारे जानने को काफी उत्सुक थे। इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को सक्षम के बारे में जानने का अवसर मिला कि सक्षम देश भर में दिव्यांगों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिये कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर जेएनयू के बागवानी विभाग के  कर्मचारियों और सक्षम के कार्यकर्ता प्रिंस जी, श्रेय जी, शुभंकर जी, विनायक जी, इंद्रजीत जी जसवीर जी, और गोपाल जी, का विशेष योगदान रहा। 

 कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमान गोपाल जी, विभाग अध्यक्ष श्रीमान गजेंद्र प्रताप सिंह जी, विभाग सचिव श्रीमान हैरी जी, जिला अध्यक्ष श्रीमान प्रशांत साहू जी, जिला उपाध्यक्ष सुश्री डॉ मंजू खारी जी, जिला सह सचिव श्रीमान रामप्रताप जी, बुराड़ी जिला सचिव श्रीमान आशुतोष जी का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

कुल उपस्थित सदस्य- 19

दिव्यांग पुरूष- 10

पौधारोपण की संख्या- 50

🇮🇳सक्षम भारत-समर्थ भारत🇮🇳


प्रदीप 

सचिव, वसंत विहार जिला, सक्षम