सक्षम इंद्रप्रस्थ के 14वे स्थापना दिवस के अवसर पर सक्षम वसंत विहार जिले ने 26 जून 2022 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर में जेएनयू के छात्र, प्राध्यापक, सुरक्षा कर्मचारी और गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने भाग लिया। यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा। लेड़ी हार्डिंग अस्पताल के डॉक्टरों की टीम भी बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किये। यह रक्तदान दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समर्पित था। सक्षम एम्स, सफदरजंग, राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल सहित 9 अस्पतालों में भर्ती थैलीसीमिया और एनेमिया के मरीजों को आवश्यक रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। दिव्यांग व्यक्ति अधिकार अधिनियम 2016 के अनुसार सरकार ने थैलीसीमिया और एनेमिया को दिव्यांगता की श्रेणी में रखा है। थैलीसीमिया और एनेमिया के मरीज को बारम्बार रक्त की जरूरत पड़ती है। सक्षम दिव्यांगों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था है। यह संस्था विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगों की मदद करती हैं। इस अवसर पर सक्षम के प्रांत संगठन सचिव श्री देवेंद्र जी, प्रान्त सचिव श्री रमेश नेगी जी, प्रान्त उपाध्यक्ष एवं आर के पुरम विभाग के संरक्षक डॉ गोपाल राम परिहार जी, विभाग अध्यक्ष लेफ्ट0 डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री महेंद्र जी, सचिव श्री हैरी जी, सह सचिव श्री विजय शुक्ला जी, युवा प्रमुख डॉ सुदर्शन जी, महिला प्रमुख श्री नीलम राय जी, वसंत विहार जिले के अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी, उपाध्यक्ष डॉ मंजू खारी जी, सचिव श्री प्रदीप मौर्य जी, सहसचिव डॉ राम प्रताप जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No of Donors=33
Female donors= 9
Male donors= 24
Divyangjan donors=0
No of donors rejected= 24
सादर
प्रदीप मोर्य
जिला सचिव, सक्षम