Sunday, June 26, 2022

सक्षम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी









 सक्षम इंद्रप्रस्थ वसंत विहार जिला (आर के पुरम विभाग) की ओर से, सक्षम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, दिनांक 26 जून 2022 को जेएनयू में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन करके संगठन मंत्र के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ सुधीर प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मनुराधा चौधरी थी। मुख्य वक्ता श्रीमती मीनू कश्यप जी ने सक्षम की संगठन संरचना, उद्देश्य, कार्य, कार्यक्षेत्र, संचालित कार्यक्रम और योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। आधुनिक समय में विज्ञान, तकनीक की भूमिका और दिव्यांग व्यक्ति की चुनौतियों को सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत की। उन्होंने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नीतिगत महत्व और समस्याओं का विश्लेषण किया। मुख्य अतिथि डॉ सुधीर प्रताप सिंह जी ने जेएनयू द्वारा दिव्यांग सुगम्य पहुंच अवसंरचना और दिव्यांग कल्याण के प्रयासों की जानकारी प्रदान किये। विशिष्ट अतिथि डॉ मनुराधा चौधरी जी ने सक्षम के कार्यों और प्रयासों की प्रशंसा की और NSS द्वारा किए जा रहे समावेशी प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान गोपाल राम परिहार जी ने किया। वसन्त विहार जिला सचिव श्रीमान प्रदीप मौर्य ने धन्यवाद उद्बोधन में, बताया कि वसंत विहार जिले के मलिन बस्तियों में दिव्यांगता उन्मूलन के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए, प्रवेश सहयोग किया जा रहा है।उन्होंने सक्षम को सहयोग करने के लिए जेएनयू प्रशासन, डीन ऑफ स्टूडेंट, और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सक्षम प्रान्त संगठन सचिव श्रीमान देवेंद्र जी, सक्षम प्रान्त सचिव श्रीमान रमेश नेगी जो, प्रान्त सह अध्यक्ष गोपाल राम परिहार, प्रान्त क्रीड़ा प्रमुख मनोज राठी जी, विभाग अध्यक्ष डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, विभाग उपाध्यक्ष श्रीमान महेंद्र सिंह जी, विभाग सचिव हैरी जी, विभाग सह सचिव श्री विजय शुक्ला जी, विभाग युवा प्रमुख डॉ सुदर्शन जी, वसंत विहार जिला सह सचिव डॉ रामप्रताप प्रसाद जी, जेएनयू एनएसएस संयोजक विनोद जी सहित अन्य गणमान्य लोग और सक्षम के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


              🇮🇳सक्षम भारत - समर्थ भारत🇮🇳


प्रदीप मौर्य

सचिव, वसंत विहार जिला