Sunday, December 26, 2021

दिल्ली प्रांत कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग

 🕉️🚩 *सक्षम भारत-समर्थ भारत* 🚩🕉️


       *दिल्ली प्रांत कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग*


दिल्ली प्रांत कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग  दिनांक 26 दिसंबर 2021 को  सेवाधाम विद्या मन्दिर, मण्डोली दिल्ली -93 मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि सेवाधाम विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र जी* रहे। 

       प्रशिक्षण वर्ग  में पाॅ॑च सत्र रहे।  सत्रों के विषय निम्नलिखित रहे :-

1. *प्रथम सत्र -* उद्घाटन, अन्धत्वमुक्त बस्ती अभियान (Preventable Blindness free Basti) व बस्ती सर्वेक्षण  -  श्री गोपाल कृष्ण जी, प्रान्त सचिव।

2. *द्वितीय सत्र :* काॅर्नियल  अन्धत्वमुक्त दिल्ली व धन संग्रह -  श्री त्रिभुवन जी, प्रान्त उपाध्यक्ष।

3.  *तृतीय सत्र :* कार्यकर्ता दायित्व बोध - डॉ. मामचंद जी, प्रान्त सह सचिव। 

4.  *चतुर्थ सत्र :* RPwD Act 2016 - श्री पंकज जी, अधिवक्ता दिल्ली उच्च न्यायालय।

5. *समापन सत्र :* डॉ. दयाल सिंह जी, अखिल भारतीय संरक्षक सक्षम।

    समापन सत्र में  डॉ. दयाल सिंह जी, ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर सक्षम द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। आपने आगामी वर्षों में सक्षम दिल्ली को नवीन ऊंचाई पर ले जाने  का आवाह्न किया। आपने  2022 में विभाग स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने के लिए कहा। इसी सत्र में *सक्षम परिचय* पुस्तक का विधिवत विमोचन किया किया गया।

         कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के सभी *8 विभागों* के कार्यकर्ताओं का  प्रतिनिधित्व रहा। *7 दिव्यांग बन्धुओं* की भागीदारी रही। कुल *98 कार्यकर्ता व 3 अतिथियों* की उपस्थिति रही। जिसमें *22 महिला* कार्यकर्ता *76 पुरुष* कार्यकर्ता रहे। मंचसंचालन विभाग अध्यक्ष श्री ओमपाल जी ने किया और आभार प्रान्त सह सचिव डॉ.  अमित जी ने ज्ञापित किया।


















Wednesday, December 22, 2021

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

  4 और 5 दिसम्बर को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुई।






विभाग कार्यकारिणी की बैठक 19 दिसंबर 2021

 आर के पूरम विभाग सक्षम इंद्रप्रस्थ के द्वारा आज  दिनांक 19 Dec (रविवार) को विभाग कार्यकारिणी बैठक रखी गयी थी जिसमे पिछले कार्यक्रम की  अद्यतन एवं भविष्य की योजनाओ की चर्चा की गई जो कि इस प्रकार है : 



* सक्षम इन्द्रप्रस्थ, दिल्ली प्रांत संगठन मंत्री, माननीय देवेन्द्र भाई साहब ने श्रीमती कनिका जी तथा गोपाल जी को सक्षम आर.के. पुरम विभाग के उपाध्यक्ष की दायित्व दिया गया! आप दोनों को सक्षम आर.के. पुरम विभाग की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 😊🙏😊

* दिनांक 25/12/2021 को सक्षम इन्द्रप्रस्थ दिल्ली प्रांत की ओर से  प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है।  विभाग के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को हिस्सा लेना है ! प्रदीप जी इसके लिए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करेंगे। 
यह प्रशिक्षण वर्ग CAMBA के तहत आयोजित किया जाएगा।

* बकैं खाता खोलना है, बकैं एकाउंट की जिम्मेदारी रामदास जी को दी गई है, वे अध्यक्ष तथा सचिव के साथ मिलकर यह कार्य करेंगे।

* पुरानी रसीद को निष्पादित करना- इस विषय को जवाहर भाई साहब देखेंगे!

* सेवा बस्ती का टीम बनानी है
प्रदीप कुमार - मोती लाल नेहरू कैम्प(विनीत जी द्वारा नामित) इसका सर्वे प्रदीप जी को करना है। इसके लिए जवाहर जी फॉर्मेट 2 दिन में  भेजेंगे

* महरौली का डेटा मिल नही पाया है क्योंकि  किसी की मत्यु हो गई थी और इंटरव्यू हो रही थी (अभिषके जी तथा नीलम जी ने
रिपोर्ट दिये)

* देवेंद्र भाई जी ने सुक्षाव दिया है कि हमें
हर जिले में एक सेवा बस्ती तय करना और उसमें टीम का गठन करके
सर्वे करना है!

* सेवा बस्ती में आई चेकअप कैम्प (eye checkup camp) लगाना है और उस बस्ती में एक वर्ष में दिव्यगता  खत्म करना है तथा
2024 तक द्रष्टि बाधित  दिव्यगता को दूर करना है।

*  वस्तु कंुज  जिला की टीम बनाने का दायित्व गोपाल जी, 
जवाहर लाल जी को अम्बेडकर जिला तथा
हैरी जी को महरौली जिला का दायित्व दिया गया है।

* प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने जिम्मेदारी प्रदीप जी को दी गई है।

* जागरूक माता स्वास्थ्य शिशु अभियान विभाग को लेना है केवल महिलाओं को ही नही।

*विभाग में कितने शैक्षणिक संस्थान, राजकीय संस्थान, इत्यादि कितने है इसका डेटा अभिषके जी ऐकत्रित करेंगे।
इस संस्थानों में टीम कन्वेनर, को कन्वेनर, cordinator, co-ordinator इत्यादि प्रकार की होगी
इस यनिूनिट को कम क्या देंगे: 

रि क्रूटमेंट करना
- खेल गति वि धि
- स्क्राइब की टीम बनाना
- नेत्रदान करना
- रक्तदान करवाना
बठै क की एक मासिक योजना होनी चाहिए, प्रति महीनेकी चौथे रविवार को होगी

*हर प्रकोष्ठ की टीम बनानी है!!
इस बैठक में निम्नलिखित सम्मानित सदस्य भौतिक रूप से उपस्थित रहे--
श्रीमान देवेंदर जी
श्रीमान जवाहरलाल जी
श्रीमान गोपाल जी 
श्रीमती कनिका जी
श्रीमान रामदास जी
श्रीमान अभिषेक जी
श्रीमान प्रदीप जी
श्रीमती दीप्ती जी
श्रीमती मीनू जी(ऑनलाइन उपस्थिति)
श्रीमान विनीत जी(ऑनलाइन उपस्थिति)

सक्षम भारत समर्थ भारत!


अन्तरराष्ट्रीय दिव्यागंता दिवस के शुभ अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

  *अन्तरराष्ट्रीय दिव्यागंता  दिवस* के शुभ अवसर पर *सक्षम आर.के. पुरम विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रान्त)* द्वारा दिनांक *04.12.2021* को *स्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय मे प्रातः 11:00-1:00 बजे* मनाया गया!


 कार्यक्रम के अतिथि इस प्रकार है:


1: वक्तव्य : विष्णुपद जी, प्रोफेसर  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

2: विशिष्ट अतिथि: लोकेशगुप्ता, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर माता सुंदरी कालेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)

3: अध्यक्षता – डॉ दयाल जी, प्रोफेसर  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय

4. वक्ता : अनु मल्होत्रा जी (सक्षम पाठशाला)

सक्षम भारत समर्थ भारत🚩






आर. के. पूरम विभाग की ऑफ़लाइन बैठक

 14.11.2021 को समय 02:00 - 3:00 स्थान : *Room no 20, School of computer and System Sciences, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय* दिल्ली- 110070 को हुई।

 विषय- जिन पर चर्चा की गई

 1. राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हेतु  संग्रह तथा स्वयंसेवकों (Volunteers)!

2. दिव्यांगता दिवस (Disability Day) मनाने की रणनीति पर

3. अग्रिम योजना के संदर्भ में !

4. 7 प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों को बाटा गया


इस बैठक में निम्नलिखित चर्चा किया गया-:- 


1  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक(2 दिन होगी) हेतु तैयारी

कुल ख़र्च 20000-25000 आएगी

2-  सभी उत्तरदायित्ववान लोग 2000 देंगे और छात्र अन्य लोगों से एकत्रित करने की कोशिश करेंगे।

3- दिव्यांग लोगों को प्रशिक्षित करना, जैसे अगरबत्ती, पेपर बैग इत्यादि बनाना

4- राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक विषय रखना है कि सक्षम कार्यकर्ताओं को sensitive करने के लिए एक प्रशिक्षण/वेबिनार करवाना

5- 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांगता सप्ताह मनाया जाएगा

6- 4 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ दिव्यांगता दिवस मनाया जाएगा

7-  दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016 के अन्तर्गत 21 प्रकार के दिव्यांगता को सक्षम अपने कार्यों के सुचारू रूप से सञ्चालन के लिये सात प्रकोष्ठों की रचना की है।

1. दृष्टिबाधित

2. बुद्धिबाधित ( धीमहि )

3. कुष्ठबाधित

4. श्रवणबाधित ( प्रणव )

5. अस्थिबाधित

6. रक्तबाधित (प्राणदा)

7. मानसिकरुग्णता

               इस सात प्रकल्प सम्बन्धी जानकारी क्षेत्र में रहने वाले लोग डेटा एकत्रित करेंगे

जवाहरलाल जी अम्बेडकर जिले से एकत्रित करेंगे

वसंतकुंज में गजेंद्र जी के सहयोग से अभिषेक जी,प्रदीप जी,

जेएनयू में गोपाल जी






दिपावली महोत्सव कार्यक्रम

 दीपावली के शुभ अवसर पर सक्षम पूर्वी विभाग की बहनों के साथ-  साथ ही सक्षम आरके पुरम विभाग की टोली द्वारा भगिनी निवेदिता छात्रावास एवं दिव्यांग बंधु छात्रावास बुराड़ी(boys hostel, दिनांक 02/11/2021) मे भोजन व्यवस्था एवं दीप वितरण के  साथ दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बंधु छात्रावास में सक्षम के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर दयाल सिंह जी पवार ने  सपत्नीक उपस्थित होकर सभी का उत्साह बढ़ाया तथा मिष्ठान वितरण के द्वारा दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान की।




 

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम* दिनाँक- 17 अक्टूबर 2021 को सम्पन्न हुआ

  

राष्ट्र स्तरीय आभासी योग कार्यशाला

  16 अक्टूबर 2021 को एक श्रवण बाधित दिव्यांगजनो के लिए राष्ट्रीय स्तर की आभासी योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ0 गजेंद्र प्रताप सिंह जी थे और सत्र की अध्यक्षता प्रो0 मीनू कश्यप द्वारा किया गया।


श्री दुर्गा पूजा और दशहरा के उपलक्ष्य में मेहरौली के दिव्यांग छात्रवास में बच्चों को मिष्टान्न वितरण किया गया

  15 अक्टूबर 2021को श्री दुर्गा पूजा और दशहरा के उपलक्ष्य में श्रीमती नीलम जी और श्रीमान विनीत जी मेहरौली के दिव्यांग छात्रवास में बच्चों के साथ दशहरा का पर्व मनाए और बच्चों में मिष्टान्न वितरण किये।




आर के पुरम विभाग की ऑनलाइन परिचय बैठक

 दिनाँक- 9/10/2021, समय- शाम 7:0-8:0 बजे।


इस बैठक में विभाग के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय हुआ ओर भविष्य में संचालित की जाने वाली योजना पर चर्चा किया गया।


श्रीमान देवेंद्र जी द्वारा निम्नलिखित कार्यो की योजना का सुझाव दिया गया-

1- प्रत्येक जिले में दिव्यांग सेवा केंद्र स्थापित की जानी चाहिए।

2- दिव्यांग छात्रावास संचालित कर सकते हैं

3- ऑक्यूपेशनल थेरेपी संचालित कर सकते हैं।

4- महिलाओं के लिए जागरूक माता-स्वास्थ्य शिशु अभियान चला सकते है।

5- स्क्राइब टीम तैयार कर सकते है।

6- ऑडियो बुक तैयार कर सकते है।

7- कानूनी सहायता के लिए एडवोकेसी टीम तैयार कर सकते है।

8- पार्को और अन्य सार्वजनिक स्थानों/ संस्थाओं में दिव्यांगों के अनुकूल प्रवेश द्वार लगाने हेतु MCD और जिलाधिकारी को सुझाव पत्र दे सकते हैं।

9- 3 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने की योजना बनाना


श्रीमान हरी जी ने भी कुछ सुझाव दिए, जो निम्नलिखित है-

1- महीने में एक शरीरिक एवं एक ऑनलाइन बैठक होगी चाहिए

2- आपस मे चर्चा को आगे बढ़ा कर कार्य किया जाय।

3- सभी कार्य योजना एवं कार्यक्रम को गूगल फॉर्म के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए।


श्रीमान जवाहरलाल जी ने भी कुछ सुझाव और योजना प्रस्तुत किए-

1- अक्टूबर माह के अंत तक वैक्सिनेशन कैम्प संचालित कर सकते है।

2- अभिषेक जी और प्रियंका जी उपलब्ध डेटा से संपर्क करके 5 दिन में रिपोर्ट करेंगे। फिर वैक्सीनेशन कैम्प के बारे मे विचार किया जायेगा।

3- 2-5 दिन में jnu के दिव्यांगों का डेटा एकत्रण कर ले। हरि जी और प्रियंका जी प्रदीप जी को इसमें मदद करेंगे।

4- संस्थाओं में टोली बनाकर जा सकते हैं और उनका डेटा एकत्रित कर सकते है।

अष्टावक्र जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित विशिष्ट व्याख्यान

  

स्थान- ललित महाजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल वसंत कुंज

दिनाँक- 28/09/2021, समय- शाम-5 बजे


प्रमुख गतिविधि- 

A- ऋषि अष्टावक्र के बारे में जानकारी दी गई।

B- दिव्यांगता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी

C- दिव्यांग व्यक्ति सशक्तिकरण अधिनियम 2018 के प्रकाश में दिव्यांगता को व्याख्यायित किया गया।

D- सक्षम की सांगठनिक संरचना के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। जैसे- प्रकोष्ठ क्या है और कितने है? आयाम क्या है और कितने है? प्रकल्प क्या है और कितने है? सक्षम के उत्सव कितने है? इत्यादि।


इस दिन आर के पुरम विभाग का संगठन तैयार किया गया।

अध्यक्ष- श्री जवाहर लाल जी

उपाध्यक्ष- श्रीमती मीनू कश्यप जी

उपाध्यक्ष- डॉ0 पवन जी

उपाध्यक्ष- प्रो0 श्री गजेंद्र जी

सचिव- श्री हरी जी

सह सचिव- श्री ललित जी

कोषाध्यक्ष- श्री विनय जी

युवा प्रमुख- श्री अभिषेक जी

सह युवा प्रमुख- श्री प्रदीप जी

महिला प्रमुख- श्रीमती निलम जी

प्रचार प्रसार प्रमुख- श्री प्रियंका जी

विभाग संरक्षक- श्री चंद्रवीर जी