Tuesday, October 4, 2022

जनसंपर्क अभियान;- वसन्त विहार जिला


सक्षम इंद्रप्रस्थ दिल्ली प्रान्त के आर के पुरम विभाग के वसन्त विहार जिले में सक्षम के विस्तार के लिए बस्ती स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सक्षम के कार्यकर्ता और अधिकारी बस्तियों में प्रवास करते हैं और स्थानीय लोगों से सक्षम के बारे में बताते हैं और दिव्यांगता की पहचान, प्रकार और उपचार आदि के बारे में चर्चा करते हैं। इसी क्रम में दिनाँक 4 अक्टूबर 2022 को वसंत विहार जिला सह सचिव श्रीमान रामप्रताप जी का मोतीलाल नेहरू बस्ती में प्रवास रहा। वहां पर वे बस्ती के 15 दिव्यांग महिला- पुरुषों से मिले- ओमकार, रामकुमार, रामशंकर, राम मनोहर, वड्डा रैकवार, रवि रैकवार, राजू, हिमांशु आदि। इन दिव्यांग लोगों और उनके परिवार के अलावा अन्य लोगों से भी सक्षम के कार्यों के बारे में चर्चा किये।

धन्यवाद

प्रदीप मौर्य

सचिव, सक्षम वसन्त विहार जिला

सक्षम भारत - समर्थ भारत