15 अक्टूबर 2022 को सक्षम इंद्रप्रस्थ, आर.के. पुरम के वसन्त विहार जिला इकाई द्वारा "विजयादशमी के उपलक्ष्य में मिलन और सक्षम एक परिचय" समारोह का आयोजन, वसन्त जिला उद्यान (प्रिया सिनेमा के पास) में हुआ। इस आयोजन में शिवा कैम्प बस्ती और कुली कैम्प बस्ती के 50 से अधिक लोग शामिल हुए। बस्ती में रहने वाले दिव्यांग लोगो की समस्याओं कों साझा किया गया। दिव्यांग परिवार के अभिभावक ने बताया कि कैसे परिवार में एक व्यक्ति के दिव्यांग होने से पूरा परिवार परेशान रहता है और उसके सभी पारिवारिक गतिविधिया उसी के अनुसार चलती है। इस दौरान बस्ती में रहने वाले दिव्यांग लोगो की सूची की बारे में चर्चा की गई। सक्षम बस्ती स्तर पर कार्यरत हे। इस दौरान सक्षम के अधिकारी स्थानीय लोगों से मिले और उनसे बात करके उनकी समस्याओं को सुना। सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री आदरणीय श्रीमान देवेंद्र जी ने सक्षम द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और शिवा कैम्प और कुली कैम्प को 2024 तक कार्निया अंधत्व मुक्त करने का लक्ष्य रखा। इसके लिए उन्होंने इन दोनों बस्ती में नवंबर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित करने की बात की। सक्षम के वसन्त विहार जिला अध्यक्ष डॉ प्रशांत साहू जी ने लोगों को सम्बोधित किया और उनके समस्याओं को सुना। शिवा कैम्प में रहने वाली दिव्यांग माता वसंती ने दिव्यांग माताओं को होने वाली समस्याओं को बिस्तार से बताया। बस्ती स्तर पर दिव्यांग भाई बहनो को किस प्रकार से सक्षम बनाया जा सकता है इस पर भी गहन विचार विमर्श किया गया और लोगो से सुझाव आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर सक्षम प्रांत के अधिकारी श्री मनोज राठी जी, आर के पुरम विभाग अधिकारी डॉ गजेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री हैरी जी और श्री सुदर्शन जी एवं जिला से डॉ रामप्रताप प्रसाद जी और शिवा कैम्प के प्रधान श्री राजू जी तथा कुली कैम्प के प्रधान श्री सोनू तंवर जी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
धन्यवाद
प्रदीप मौर्य
सचिव, सक्षम वसन्त विहार जिला।
🇮🇳🇮🇳सक्षम भारत - समर्थ भारत🇮🇳🇮🇳