Monday, October 24, 2022

दीपावली उत्सव कार्यक्रम;- महरौली जिला


 🌆🎇🎆🌇🎇🎆

दिनाँक 24 अक्टूबर 2022 को सक्षम मेहरौली जिला *आर के पुरम विभाग, दिल्ली प्रान्त* के कार्यकर्ताओं ने *Progressive Trust for Blind* hostel के द्रष्टि बाधित छात्रों  के साथ दिवाली मनाई। सक्षम की ओर से दिवाली तथा भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सुख - समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना की। इस अवसर पर सक्षम सहित 15 दिव्यांग छात्र उपस्थित थे।


धन्यवाद

हैरी 

सचिव, आर.के. पुरम विभाग 

🇮🇳🇮🇳सक्षम भारत - समर्थ भारत🇮🇳🇮🇳

Sunday, October 23, 2022

दीपावली उत्सव कार्यक्रम

 


दिनाँक 23 अक्टूबर 2022 को कमला नेहरू कालेज के पास जनता आदर्श अन्धविद्यालय, सादिक नगर में नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित कर और मिष्टान्न वितरण कर दीपावली का उत्सव मनाया गया। आर के विभाग उपाध्यक्ष श्रीमान मोहिंदर आर्य जी ने बच्चों को बताया कि दीपावली का त्यौहार सभी के लिए रोशनी सत्य की जीत और खुशहाली का त्यौहार होता है। और इसे मिल जुल कर मनाना चाहिए और अपने सामाजिक जीवन में अच्छे कार्यों का दायित्व निभाने का प्रयास करना चाहिए

धन्यवाद

सादर

प्रदीप मोर्य

जिला सचिव, सक्षम

दीपावली मिलन कार्यक्रम;:- वसंत विहार

 🌆🎇🎆🌇🎇🎆🌇🌆🎇🎆🌇🌆


दिनाँक 23 अक्टूबर 2022 को सक्षम वसन्त विहार जिला (आर के पुरम विभाग, दिल्ली प्रान्त) के कार्यकर्ताओं ने शिवाजी सेवा बस्ती, कुली सेवा बस्ती और मोतीलाल नेहरू सेवा बस्ती के दिव्यांग परिवारों को दीपावली स्पेशल राशन किट प्रदान करके सक्षम की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके सुख - समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना की। इस अवसर पर सक्षम के स्थानीय कार्यकर्ता  सहित सक्षम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कुल 23 परिवारों को राशन किट प्रदान किया गया।

धन्यवाद

प्रदीप मौर्य

सचिव, सक्षम वसन्त विहार जिला

🇮🇳🇮🇳सक्षम भारत - समर्थ भारत🇮🇳🇮🇳

🎆🎇🌇🌆🎇🌇🌆🎆🎆🌇🌆🎇




Monday, October 17, 2022

रक्तदान शिविर;- लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृति विश्वविद्यालय

 


सक्षम इंद्रप्रस्थ के आर. के. पुरम विभाग द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय में लायंस क्लब दर्पण तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से रक्त दान शिविर, दिनांक 17/10/2022 को आयोजित किया गया। इस आयोजन का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन करके संगठन मंत्र के साथ किया गया।

रक्तदान के लिए दीन दयाल अस्तपाल का सहयोग मिला और रक्तदान शिविर को सफलता पूर्वक संचालित किया। शिविर सुबह दस बजे प्रारम्भ हुआ और शाम के 4 बजे तक चला।

सक्षम के यशश्वी राष्ट्रीय संरक्षक श्री दयाल पवार भाई साहब को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में केंद्रीय सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर भाई साहब को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस शिविर में विद्यापीठ के छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और रक्त दान को सफल बनाया।इस कार्यक्रम के प्रायोजक मारिओ कंपनी ने किया। उनके द्वारा रक्त दाता, स्वयंसेवकों, डॉक्टर और नर्सिग स्टाफ को दिए गए गिफ्ट हैंपर के लिए बहुत बहुत धन्यवाद्।

इस शिविर के आयोजन के लिए विद्यापीठ के कुलपति प्रो मुरली मनोहर पाठक सर के सहयोग और उत्साह वर्धन के लिए हम इनका आभार प्रकट किया।

कार्यकर्म में प्रान्त उपाध्यक्ष तथा आर.के. पुरम विभाग के प्रतिपालक श्री गोपाल जी, प्रान्त उपाध्यक्ष प्रो मीनू कश्यप जी,विभाग अध्यक्ष श्री गजेंद्र जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी विभाग सहसचिव श्री विजय शुक्ला जी, विभाग उपाध्यक्ष श्री मनोज राठी जी, श्री जय सिंह जी, तथा महेंद्र जी, विभाग युवा प्रमुख श्री सुदर्शन जी, विभाग महिला प्रमुख श्रीमती नीलम जी, वसंत विहार जिला सचिव प्रदीप जी, जिला सहसचिव राम प्रताप जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विनीत जी, अभिषेक जी, विजय ध्यानी जी तथा प्रियंका जी, श्रीमती प्रतिभा अग्रवाल जी (लायंस क्लब दर्पण से)  कार्यक्रम में शामिल रहे। इस कार्यक्रम में संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भाई साहेब का मार्गदर्शन मिला।

Blood unit : 54

दिव्यांग बंधु : 01

रक्त देने वाले आवेदक : 126 

अस्वीकृत : 72

कार्यक्रम में शामिल दिव्यांग कार्यकर्ता:  03

। सक्षम भारत समर्थ भारत।