सक्षम युवा आयाम और वसंत विहार जिला, रामकृष्ण पूरम विभाग द्वारा सक्षम स्थापना दिवस का आयोजन, भारतीय भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में दिनांक में 01 जुलाई 2023 को शाम में 04:30 से 06:30 तक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री पिंटू जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, मोतीलाल नेहरु कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) , तथा मुख्य वक्ता प्रान्त उपाध्यक्ष एवं विभाग पालक श्री गोपाल राम परिहार जी, असिस्टेंट प्रोफेसर (भारतीय भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार शास्त्री जी (योगाचार्य, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के पुरम विभाग के संरक्षक एवं प्रांत उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी ने किया।
इस कार्यक्रम में विभाग उपाध्यक्ष श्री मनोज राठी जी, मोहिंदर आर्य जी, विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र जी, विभाग सह-सचिव श्री विजय शुक्ल जी, एवं वसंत जिला उपाध्यक्ष रूबी जी, सचिव श्री रामप्रताप जी, और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री विजय शुक्ला ज़ी के द्वारा संगठन मंत्र के उच्चारण के साथ हुई और प्रफुल्ल जी के द्वारा दृष्टिकोण और परिकल्पना पढ़ा गया और आदरणीय अतिथियों के द्वारा दीप प्रजोलन से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
सक्षम की स्थापना नागपुर में 20 जून 2008 को विविध लक्ष्यों के सिद्धि के लिए की गयी थी। आज सक्षम के स्थापना के 15 से अधिक साल हो गए और इन 15 वर्षों में सक्षम ने दिव्यांग जनों के लिए सतत् काम करने का प्रयास किया है।
सक्षम के सभी आयाम, जिला, और विभाग हर वर्ष सक्षम स्थापना दिवस को हर्षौल्लास के साथ मनाता है। मुख्य अतिथि श्री पिंटू कुमार जी का सक्षम पट्टिका और सक्षम एक परिचय पुस्तिका दे कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।
सक्षम के बारे में मुख्य अतिथि श्री पिंटू जी ने सक्षम के बारे में विस्तार से चर्चा की और इसके अलावा पंचवर्षीय योजना के बारे में भी बताया एवं इसमें दिव्यांग जनों के लिए पेंशन की बात की। इसके अलावा उन्होने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में डॉ जी एन कर्णा जी के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए किए गए कार्यो की सराहना की।
सक्षम के ध्येय और उद्देश्य के बारे में आर. के. पुरम विभाग के पालक एवं प्रांत उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी ने सक्षम के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया की सक्षम की 2008 से शुरुआत हुई और तब से यह एक आंदोलन के रूप में उभरा है और यह दिव्यांग जनों के लिए समर्पित है। और दिवयांगता 21 प्रकार की होती है दिवयांगता को विकलांगता के रूप में नहीं चैलेंज के रूप में लेना चाहिए और राष्ट्र तभी सशक्त हो सकता है जब प्रत्येक नागरिक का उत्थान हो और आगे उन्होने इस बात पर भी जोर दिया कि समाज के हर तबके के विकास के बिना हमारा राष्ट्र विश्व गुरु नहीं बन सकता है। इसके लिए सभी जनों में दिव्यांग जन के लिए एक सेवा भाव और अपनेपन के लिए जोर दिया।
श्री अजय शास्त्री जी ने योग और प्राणयाम के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होने ने बताया की ध्यान अपने आप में मस्तिष्क में दोषों को दूर करने में सक्षम है एवं प्राणयाम से सभी सभी तरह के दोषों को दूर किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में नाश्ते का भी प्रबंध किया गया। हमारे अतिथियों को पट्टा और सक्षम एक परिचय पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।
कुल संख्या : 28
महिला : 03
पुरुष : 19
दिव्यांग बंधुओं की संख्या : 05
दिव्यांग महिला की संख्या : 1
सादर
राम प्रताप,
सचिव, वसंत विहार जिला (आर. के. पुरम विभाग)
। सक्षम भारत समर्थ भारत ।