Sunday, July 16, 2023

रामकृष्ण पुरम विभाग बैठक

 रामकृष्ण पुरम विभाग बैठक, 

दिनांक- 16 जुलाई 2023

सक्षम भारत, समर्थ भारत! 

प्रिये बंधू/ भगिनी, सक्षम इंद्रप्रस्थ, रामकृष्ण पुरम, विभाग ने दिनांक 16 जुलाई 2023 को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभाग और जिला के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, साथ ही प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल परिहार जी का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में विभाग अध्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रताप जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप मौर्य जी, सह सचिव श्री सुदर्शन राजा जी, विभाग उपाध्यक्ष श्री मोहिंदर आर्य जी, विभाग सह-कोषाध्यक्ष श्री हेमराज जी, विभाग महिला प्रमुख नीलम जी, वसंत जिला सचिव श्री राम प्रताप जी, वसंत सह सचिव श्री शुभदीप जी और अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्यतः इन् विषयों पर चर्चा हुई: 

1. NEC बैठक के बारे में चर्चा:- इस बार NEC बैठक दिल्ली प्रान्त में आयोजित हो रहा है और यह हमारे लिए सोभाग्य की बात है कि NEC बैठक हमारे विभाग आर. के. पुरम. विभाग में ही 30 सितम्बर, 1 तथा 2 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जायेगा। चूँकि NEC की बैठक हमारे विभाग में है तो हम आशा करते हैं की विभाग के सब कार्यकर्ता इन् दिनों उपलब्ध होंगे और सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

2. दिव्यांग मित्र अभियान की समाप्ति और समीक्षा:- दिव्यांग मित्र अभियान जो सूरदास जयंती के साथ शुरू हुआ था सक्षम स्थापना दिवस 20 जून को समापन हुआ। विभाग सचिव ने सभी के प्रयास के लिए सराहा और कुल जमा राशि के बारे में जानकारी दी। बहुत हर्ष की बात है कि इस साल दिव्यांग मित्र अभियान में हमें पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना राशि प्राप्त हुई। हालाँकि विभाग सचिव ने अनुरोध किया कि इस साल प्रान्त अधिवेशन और राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक होने वाली है तो सभी कार्यकर्ता धन राशि जमा करने का प्रयास निरंतर करते रहे।  

3. अग्रिम कार्यक्रम के विषय में चर्चा:- अगले माह हमें दो कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित करने हैं: राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाडा (25 अगस्त- 08 सितम्बर) और रक्षा बंधन (30 अगस्त)। विभाग सचिव ने जिला सचिव को निर्देश दिया की बस्तियों में जा कर लोगों को जोड़ें और नेत्रदान के बारे में जागरूक करें। इसके अलावे विभाग सचिव ने एक बार फिर से बस्ती अभियान पर जोर दिया और बताया की हमारे विभाग में लगभग 125 से ज्यादा बस्ती हैं और हमें स्थानीय कार्यकर्ता का सहयोग ले कर नेत्रदान अभियान को घर घर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। 

4. विभाग में प्रशिक्षण वर्ग आयोजन करने के विषय में चर्चा:- NEC बैठक को ध्यान में रखते हुए विभाग प्रशिक्षण का भी प्रस्ताव रखा गया है। यह प्रशिक्षण वर्ग दक्षिणी विभाग के साथ आयोजित किया जायेगा। इसकी तिथि और समय जल्द ही साझा की जाएगी। यह प्रशिक्षण वर्ग हमारे कार्यकर्ताओं के लिए काफी लाभदायक होगा और आशा करते हैं की सभी इसमें भाग लेंगे।

बैठक में उपस्थिति 

कुल उपस्थिति = 14

दिव्यांग बंधू = 06

महिला = 02