Saturday, July 29, 2023

सक्षम दिल्ली प्रान्त की उपाध्यक्षा महोदय को वुमन लीडर्स फोरम 2023 अवार्ड मिला

 सादर नमस्कार😊🙏😊

 आप सभी के साथ यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रो. मीनू कश्यप जी, प्रोफेसर एल.बी.एस. विश्वविद्यालय, प्रांत उपाध्याय, सक्षम को शिक्षा, व्यवसाय और सेवा क्षेत्र में उनके असाधारण कार्य और उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए "वुमन लीडर्स फोरम 2023" के लिए चुना गया है।

प्रो. मीनू कश्यप जी को रामकृष्ण पूरम विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉🎉

। सक्षम भारत समर्थ भारत।



Sunday, July 16, 2023

रामकृष्ण पुरम विभाग बैठक

 रामकृष्ण पुरम विभाग बैठक, 

दिनांक- 16 जुलाई 2023

सक्षम भारत, समर्थ भारत! 

प्रिये बंधू/ भगिनी, सक्षम इंद्रप्रस्थ, रामकृष्ण पुरम, विभाग ने दिनांक 16 जुलाई 2023 को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभाग और जिला के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, साथ ही प्रान्त उपाध्यक्ष श्री गोपाल परिहार जी का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में विभाग अध्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रताप जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, विभाग युवा प्रमुख श्रीमान प्रदीप मौर्य जी, सह सचिव श्री सुदर्शन राजा जी, विभाग उपाध्यक्ष श्री मोहिंदर आर्य जी, विभाग सह-कोषाध्यक्ष श्री हेमराज जी, विभाग महिला प्रमुख नीलम जी, वसंत जिला सचिव श्री राम प्रताप जी, वसंत सह सचिव श्री शुभदीप जी और अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्यतः इन् विषयों पर चर्चा हुई: 

1. NEC बैठक के बारे में चर्चा:- इस बार NEC बैठक दिल्ली प्रान्त में आयोजित हो रहा है और यह हमारे लिए सोभाग्य की बात है कि NEC बैठक हमारे विभाग आर. के. पुरम. विभाग में ही 30 सितम्बर, 1 तथा 2 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जायेगा। चूँकि NEC की बैठक हमारे विभाग में है तो हम आशा करते हैं की विभाग के सब कार्यकर्ता इन् दिनों उपलब्ध होंगे और सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

2. दिव्यांग मित्र अभियान की समाप्ति और समीक्षा:- दिव्यांग मित्र अभियान जो सूरदास जयंती के साथ शुरू हुआ था सक्षम स्थापना दिवस 20 जून को समापन हुआ। विभाग सचिव ने सभी के प्रयास के लिए सराहा और कुल जमा राशि के बारे में जानकारी दी। बहुत हर्ष की बात है कि इस साल दिव्यांग मित्र अभियान में हमें पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना राशि प्राप्त हुई। हालाँकि विभाग सचिव ने अनुरोध किया कि इस साल प्रान्त अधिवेशन और राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक होने वाली है तो सभी कार्यकर्ता धन राशि जमा करने का प्रयास निरंतर करते रहे।  

3. अग्रिम कार्यक्रम के विषय में चर्चा:- अगले माह हमें दो कार्यक्रम मुख्य रूप से आयोजित करने हैं: राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाडा (25 अगस्त- 08 सितम्बर) और रक्षा बंधन (30 अगस्त)। विभाग सचिव ने जिला सचिव को निर्देश दिया की बस्तियों में जा कर लोगों को जोड़ें और नेत्रदान के बारे में जागरूक करें। इसके अलावे विभाग सचिव ने एक बार फिर से बस्ती अभियान पर जोर दिया और बताया की हमारे विभाग में लगभग 125 से ज्यादा बस्ती हैं और हमें स्थानीय कार्यकर्ता का सहयोग ले कर नेत्रदान अभियान को घर घर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। 

4. विभाग में प्रशिक्षण वर्ग आयोजन करने के विषय में चर्चा:- NEC बैठक को ध्यान में रखते हुए विभाग प्रशिक्षण का भी प्रस्ताव रखा गया है। यह प्रशिक्षण वर्ग दक्षिणी विभाग के साथ आयोजित किया जायेगा। इसकी तिथि और समय जल्द ही साझा की जाएगी। यह प्रशिक्षण वर्ग हमारे कार्यकर्ताओं के लिए काफी लाभदायक होगा और आशा करते हैं की सभी इसमें भाग लेंगे।

बैठक में उपस्थिति 

कुल उपस्थिति = 14

दिव्यांग बंधू = 06

महिला = 02

Saturday, July 1, 2023

सक्षम स्थापना दिवस-- जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय, दिल्ली

सक्षम युवा आयाम और वसंत विहार जिला, रामकृष्ण पूरम विभाग द्वारा सक्षम स्थापना दिवस का आयोजन, भारतीय भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में दिनांक में 01 जुलाई  2023 को शाम में 04:30  से 06:30 तक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्री पिंटू जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, मोतीलाल नेहरु कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) , तथा मुख्य वक्ता प्रान्त उपाध्यक्ष एवं विभाग पालक श्री गोपाल राम परिहार जी,  असिस्टेंट प्रोफेसर (भारतीय भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय) एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय कुमार शास्त्री जी (योगाचार्य, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर के पुरम विभाग के संरक्षक एवं प्रांत उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी ने किया।

इस कार्यक्रम में विभाग उपाध्यक्ष श्री मनोज राठी  जी, मोहिंदर आर्य जी, विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र जी, विभाग सह-सचिव श्री विजय शुक्ल जी, एवं वसंत जिला उपाध्यक्ष रूबी जी, सचिव श्री रामप्रताप जी, और अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत श्री विजय शुक्ला ज़ी के द्वारा  संगठन मंत्र के उच्चारण के साथ हुई  और प्रफुल्ल जी के द्वारा दृष्टिकोण और परिकल्पना पढ़ा गया और आदरणीय अतिथियों के द्वारा  दीप प्रजोलन से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। 

सक्षम की स्थापना नागपुर में 20 जून 2008 को विविध लक्ष्यों के सिद्धि के लिए की गयी थी। आज सक्षम के स्थापना के 15 से अधिक साल हो गए और इन 15 वर्षों में सक्षम ने दिव्यांग जनों  के लिए सतत् काम करने का प्रयास किया है। 

सक्षम के सभी आयाम, जिला, और विभाग हर वर्ष सक्षम स्थापना दिवस को हर्षौल्लास के साथ मनाता है। मुख्य अतिथि श्री पिंटू  कुमार जी का सक्षम पट्टिका और सक्षम एक परिचय पुस्तिका दे कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।

सक्षम के बारे में  मुख्य अतिथि श्री पिंटू जी ने सक्षम के बारे में विस्तार से चर्चा की और इसके अलावा पंचवर्षीय योजना के बारे में भी बताया एवं इसमें दिव्यांग जनों के लिए पेंशन की बात की। इसके अलावा उन्होने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में डॉ जी एन कर्णा जी के द्वारा दिव्यांग जनों  के लिए किए गए कार्यो की सराहना की। 

सक्षम के ध्येय और उद्देश्य के बारे में  आर. के. पुरम विभाग के पालक एवं प्रांत उपाध्यक्ष श्री गोपाल राम परिहार जी ने सक्षम के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया की सक्षम की 2008 से शुरुआत हुई और तब से यह एक आंदोलन के रूप में उभरा है  और यह दिव्यांग जनों के लिए समर्पित है। और दिवयांगता 21 प्रकार की होती है  दिवयांगता को विकलांगता के रूप में नहीं चैलेंज के रूप में लेना चाहिए  और राष्ट्र तभी सशक्त हो सकता है जब प्रत्येक नागरिक का उत्थान हो और आगे उन्होने इस बात पर भी  जोर दिया कि समाज के हर तबके के विकास के बिना हमारा राष्ट्र विश्व गुरु नहीं बन सकता है।  इसके लिए सभी जनों में दिव्यांग जन के लिए एक सेवा भाव और अपनेपन के लिए जोर दिया। 

श्री अजय शास्त्री जी ने योग और प्राणयाम के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होने ने बताया की ध्यान अपने आप में मस्तिष्क में दोषों को दूर करने में सक्षम है  एवं प्राणयाम से सभी सभी तरह के दोषों को दूर किया जा सकता है।  

कार्यक्रम के अंत में  नाश्ते का भी प्रबंध किया गया। हमारे अतिथियों को पट्टा और सक्षम एक परिचय पुस्तिका देकर  सम्मानित किया गया। 


 कुल संख्या : 28

महिला : 03 

पुरुष : 19

दिव्यांग बंधुओं की संख्या : 05

दिव्यांग महिला की संख्या : 1


सादर

राम प्रताप, 

सचिव, वसंत विहार जिला (आर. के. पुरम विभाग)

। सक्षम भारत समर्थ भारत ।