Saturday, June 17, 2023

आर. के. पुरम विभाग बैठक, दिनांक- 17 जून 2023

 आर. के. पुरम विभाग बैठक, दिनांक- 17 जून 2023

सक्षम भारत, समर्थ भारत ! 

प्रिये बंधू/ भगिनी, सक्षम इंद्रप्रस्थ, आर. के. पुरम, विभाग ने दिनांक 17 जून 2023 को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभाग और जिला के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, साथ ही प्रान्त उपाध्यक्ष मीनू कश्यप जी का सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में विभाग अद्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रताप जी, विभाग सचिव श्री हैरी सिंह जी, विभाग युवा प्रमुख श्री प्रदीप ज़ी, सह सचिव श्री विजय शुक्ला ज़ी, सह सचिव श्री सुदर्शन राजा जी, विभाग उपाध्यक्ष श्री मोहिंदर आर्य जी, विभाग उपाध्यक्ष मनोज राठी जी, विभाग कोषाध्यक्ष श्री महिंदर जी, वसंत जिला सचिव श्री राम प्रताप जी, महरौली जिला संयोजक पूजा देवी जी और अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में मुख्यतः इन् विषयों पर चर्चा हुई: 

1. सक्षम स्थापना दिवस :- इस बार सक्षम स्थापना दिवस दो जिलों में मनाने का प्रस्ताव रखा गया। 25 जून 2023 को सक्षम स्थापना दिवस महरौली जिला में और 24 जून 2023 को सक्षम स्थापना दिवस वसंत विहार जिला में मनाने का निर्णय लिया गया। महरौली जिला में सक्षम स्थापना दिवस वसंत कुंज में स्थित गुरुकुल में और वसंत जिला में IIT कैंपस में मनाने का निर्णय लिया गया है। महरौली जिला में स्थान, समय और दिन का निर्णय हो गया है और IIT कैंपस में अभी समय और स्थान का निर्णय होना बाकि है। विभाग सचिव ने जल्द ही स्थान निश्चित करने के लिए कहा हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू ढंग से हो पाए।

2. दिव्यांग मित्र बनाने के संदर्भ में:- दिव्यांग मित्र अभियान जो सूरदास जयंती के साथ शुरू हुआ था अब धीरे धीरे अपने अंत की और बढ़ रहा है। विभाग सचिव ने सभी से आग्रह किया कि इस अभियान में तेजी लाये। जो बुकलेट खत्म हो गए हैं उसे कोशाद्यक्ष श्री महिंदर जी को वापस देने का भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अपने परिवार जन और रिश्तेदारों से भी इस अभियान में जुड़ने का आग्रह करें।  

बैठक में उपस्थिति 

कुल उपस्थिति = 15

दिव्यांग बंधू = 03

महिला = 02

सकलांग = 10