सहयोग राशि प्रांत छात्रावास के लिए R.B.no.126 R.no.1256 श्रीमान अजय महाजन जी जनक जिला संयोजक द्वारा दिया गया। अजय जी को सक्षम इंद्रप्रस्थ की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार।
Tuesday, September 20, 2022
Thursday, September 15, 2022
जनसंपर्क अभियान;- वसंत विहार जिला
आशा है कि आप सभी परम पिता परमेश्वर की कृपा से सकुशल पूर्वक होंगे।सक्षम (समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) की ओर से वसंत विहार जिले के कुली कैंप में सक्षम के विस्तार हेतु एक बैठक 15 सितम्बर 2022 को सायं 7 : 30 बजे हुई ।
जिसमे निम्लिखित विषय पर चर्चा की गई--
1- कुल्ली कैंप में सक्षम की एक टीम गठित करना।
2- दिव्यांग लोगो की संख्या पता करना और उन लोगो को सक्षम के बारे में बताना और सक्षम से जोड़ना।
3- दिव्यांगजन की मुख्य समस्या और उनका निदान कैसे हो इस तरह पर चर्चा की गई है।
4- दिव्यांग लोगो के कार्यक्रम में वालंटियर के बारे में भी चर्चा हुई।
5- इस कैंप में एक आँख की जाँच का शिविर लगाने पर भी बात हुई
इस बैठक में सक्षम आर के पुरम विभाग अध्यक्ष श्री गजेंद्र प्रताप सिंह जी, वसंत विहार जिला के अध्यक्ष श्री प्रशांत साहू, सह-सचिव श्री राम प्रताप तथा कुल्ली कैंप के निवासी जोशी मंडल ,सत्यम, सीमा, शंकर, राकेश, संजय, कालीचरण नरेंद्र, रामकिशोर , सोनू , बुद्धा राम, मीनाक्षी एवं अन्य स्थानीय लोग मौजुद रहे।
धन्यवाद
वसंत विहार जिला।
🇮🇳सक्षम भारत-समर्थ भारत🇮🇳
Thursday, September 8, 2022
नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा
दिनांक 08-09-2022 शनिवार को *आर.के. पुरम विभाग *लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय* में शिविर लगाकर नेत्रदान करने का जनजागरण किया गया।
75 विद्यार्थियों एवम शिक्षको ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया।
विभाग से तीन कार्यकर्ता विभाग उपाध्यक्ष जय सिंह जी, महेंद्र जी तथा सह-सचिव विजय शुक्ला जी तथा प्रांत उपाध्यक्ष (गोपाल भाई एवं मीनू जी)उपस्थित रहे। शिविर के कुछ चित्र साथ में संलग्न है।
नोट: विभाग की टीम को *प्रो मुरली मनोहर पाठक जी Vice Chancellor लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय* का सानिध्य प्राप्त हुआ! भाई साहब ने सक्षम आर.के. पुरम विभाग के उत्तम कार्य के लिए सभी का उत्साहवर्धन किया
हैरी सिंह
विभाग सचिव
आर.के.पूरम विभाग
*सक्षम भारत-समर्थ भारत*
Tuesday, September 6, 2022
नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा;- वसन्त विहार जिला
जनजागरण पखवाड़ा अभियान के तहत दिनांक 06-09-2022 को वसंत विहार जिला द्वारा घर घर जा कर लोगो को नेत्रदान के लिए जागरूक किया गया। नेत्रदान से संबंधित लोगों की बहुत सी भ्रांतियों को दूर किया गया। समाज कल्याण के लिए नेत्रदान करने के लिए लोगो प्रेरित किया गया।
धन्यवाद
सादर
प्रदीप मोर्य
जिला सचिव, सक्षम
https://acrobat.adobe.com/link/review?uri=urn:aaid:scds:US:0ae0761c-9cfa-3968-a1de-5db4e57017e5
Monday, September 5, 2022
नेत्रदान जनजागरूकता पखवाड़ा;- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
नेत्रदान जनजागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सक्षम के कार्यकर्ताओं ने रूम रूम जा कर छात्रों को नेत्रदान करने के लिए संकल्प लेने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जागरूकता पोस्टर को छात्रों को दिए और जगह - जगह चस्पा भी किए।
सादर
प्रदीप मोर्य
जिला सचिव, सक्षम
Saturday, September 3, 2022
नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा कार्यक्रम
सक्षम इन्द्रप्रस्थ आर.के. पूरम विभाग दिनांक 03/09/202, द्वारा युवाओं तथा महिलाओ के बीच जाकर नेत्रदान जनजागरण का कार्य किया गया। जिसमें विभाग महिला टोली की प्रमुख नीलम जी ने काफी उत्साहपूर्वक सहयोग किया। इसमें 20 नेत्रदान संकल्प पत्र भरे गए।
। सक्षम भारत समर्थ भारत।
सक्षम भारत समर्थ भारत